Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने, चांदी में रिकॉर्ड तेजी, ये है 22 जुलाई...

Gold Price Today: सोने, चांदी में रिकॉर्ड तेजी, ये है 22 जुलाई का सोने, चांदी भाव

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने और चांदी भाव में आज कॉमेक्स, MCX और हाजिर बाजार में भारी तेजी है। यहां जानिए आज 22 जुलाई 2020, बुधवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा।

आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे। हाजिर बाजार में सोने का भाव 51000 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 61000 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। चांदी में 1 दिन में 7 हजार रुपए की तेजी आ गई है।

22 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 700 रुपए महंगा होकर 48300 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 51700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

18 कैरेट सोने का भाव (18 Carat gold rate) चंडीगढ़ में 40100 रुपए और 14 कैरेट का भाव (14 carat gold price) 31700 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 40200 रुपए रहा। चांदी का भाव 7600 रुपए महंगा होकर 61800 रुपए प्रति किलो हो गया।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

22 जुलाई 2020 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 900 रुपए महंगा होकर 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 51000 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 46350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 4800 रुपए महंगा होकर 60800 रुपए रहा।

लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 49000 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 44350 रुपए है। बाजार के जानकारों के मुताबिक शंघाई गोल्ड एक्सचेंज सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट पर ट्रेडिंग मार्जिन बढ़ा सकता है। अगर मार्जिन बढ़ा तो चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 22 जुलाई 2020 को सुबह 50220 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 48510 रुपए रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 40180 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 33400 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

22 जुलाई 2020 को IBJA के जारी भाव
भाव———–खुला
सोना 999- 50220 रुपए
सोना 995 -50019 रुपए
सोना 916-46002 रुपए
सोना 750- 37665 रुपए
सोना 585- 29379 रुपए
चांदी 999- 60043 रुपए
नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी में तेजी के ही आसार है। सोने के भाव को इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर 1822 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 1844 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 1858-1872 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

वहीं MCX पर भाव को 49220 रुपए पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर49500 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 49770-49920 रुपए तक आ सकता है।

जैन के मुताबिक चांदी के भाव को 21.20 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 21.70 डॉलर के ऊपर बना रहा तो फिर22.50-23.20 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को 56500 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 57700 रुपए के ऊपर बना रहता है तो तेजी में रेट 58800-60000 रुपए तक जा सकता है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 49350 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49050 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49650-49850 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 57500 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 56800 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 58200-59500 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 74.6-74.4 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 49300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49000रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50000 रुपए तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

गुप्ता के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। MCX पर सितंबर का वायदा 57000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 56000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 59500 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX)पर सुबह 9:25 बजे सोने का भाव 1857 डॉलर और चांदी का 22.40 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 461 रुपए तेज होकर 49988 रुपए और चांदी का भाव 3118 रुपए तेज होकर 60460 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

सोना कब और क्यों खरीदें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular