Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Diwali 2020: सोने, चांदी का भाव दिवाली 2020 पर कितना...

Gold Price Diwali 2020: सोने, चांदी का भाव दिवाली 2020 पर कितना होगा, यहां जानिए

Gold Price Diwali 2020:दिवाली पर सोना (Gold Diwali) खरीदना शुभ होता है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि 2020 की दिवाली पर सोने का भाव (Diwali Gold Price) और चांदी का रेट कैसा रह सकता है?

इस पर देश के 10 दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट, ब्रोकरेज फर्म और ज्वेलर्स की राय हमने ली है। सोने और चांदी के भाव में तेजी का दौर चल रहा है। ऐसे में दिवाली पर सोना खरीदने वालों के मन में सवाल है कि दिवाली 2020 (Diwali 2020) तक सोने का भाव और चांदी का रेट (Silver Price) कैसा रहेगा।

इस बार धनतेरस (Dhanteras) 13 नवंबर 2020 और दिवाली (Diwali) 14 नवंबर 2020 को है। लोग धनतेरस और लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) पर सोना, चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। लॉकडाउन और कोरोना के बाद सोना और चांदी (Gold, Silver) महंगा होता जा रहा है।

हाजिर बाजार ग्राहकी नहीं है फिर भी भाव भाग रहा है। सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर सोने और चांदी में तेजी क्यों आ रही है। देश के बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे कई कारण है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कोरोना के बढ़ते केस। इसके साथ ही विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ वैश्विक ग्रोथ का आउटलुक घटा चुके हैं। वहीं पूरी दुनिया में चीन के लेकर तनाव की स्थिति भी है। इसे जियो पॉलिटिकल टेंशन कहते हैं।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

इसके अलावा अमेरिका की मुद्रा डॉलर में भी काफी हलचल है। डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी चल रही है। सोने में निवेश से भी मांग आ रही है। इन सभी कारणों से दुनिया के निवेशकों को लगता है कि इस समय सोने में सुरक्षित निवेश है। दूसरी तरफ चांदी एक इंडस्ट्रियल धातु है कोरोना के बाद अब इंडस्ट्रियल गतिविधी तेज हो रही है। इस कारण से चांदी में तेजी है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि 2020 की दिवाली (Diwali 2020) तक सोने का भाव 60 हजार रुपए से 62 हजार रुपए तक जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट के लिए उन्होंने 2500 डॉलर का लेवल दिया है। केडिया ने कहा कि अगली तेजी से पहले जुलाई-अगस्त में सोने के भाव में हल्की गिरावट की संभावना है। उनके मुताबिक अगर कोरोना की वैक्सिन आई तो कीमती धातुओं में करेक्शन आ सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने का भाव दिवाली तक 58 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं चांदी का भाव दिवाली 2020 तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है। उनके मुताबिक इसके पीछे कोरोना, ग्लोबल ग्रोथ में कमी और निवेश की मांग प्रमुख कारण है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव 60 हजार रुपए तक जा सकता है। जैन के मुताबिक दिवाली 2020 तक चांदी का रेट 85000 रुपए का लेवल छू सकता है।

आनंद राठी शेयर्स में फंडामेंटल रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक दिवाली 2020 तक सोने का भाव 57 हजार रुपए जा सकता है। उन्होंने कहा कि चांदी का भाव दिवाली तक 78 हजार रुपए तक जा सकता है।

नोट: हाल में सोने और चांदी के भाव में तेजी आ गई है इसलिए यहां से नीचे दिए गए लक्ष्य पुराने हो गए हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग में मेटल, एनर्जी और करेंसी रिसर्च की वाइस प्रेसीडेंट सुगंधा सचदेवा ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में अगली तेजी से पहले कुछ करेक्शन (हल्की गिरावट) की संभावना है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दिवाली तक सोने के भाव 52 हजार रुपए से 53 हजार रुपए तक जा सकता है। सुगंधा के मुताबिक अगर इंटरनेशनल मार्केट में 1800 डॉलर के ऊपर सोना बंद हुआ तो ही तेजी देखने को मिलेगी। अगर कॉमेक्स पर सोने का भाव 1800 डॉलर के ऊपर रहा तो 1850 डॉलर से 1900 डॉलर का लेवल भी दिख सकता है।

उन्होंने बताया कि चांदी का भाव सोने से ज्यादा तेज हो सकता है। हालांकि उनका मानना है कि चांदी में तेजी से पहले एक करेक्शन आएगा। उनके मुताबिक चांदी का भाव 45 हजार रुपए से 46000 रुपए के लेवल तक आ सकता है। इस लेवल पर उन्होंने खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी के भाव दिवाली से साल अंत तक चांदी का भाव 58 हजार रुपए तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

ट्रस्टलाइन सिक्योरिटीज में कमोडिटी के प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि दिवाली तक गोल्ड रेट 52 हजार 500 रुपए तक जा सकता है। वहीं चांदी का भाव 55 हजार रुपए का लेवल छू सकता है।

एसएमसी कॉमट्रेड और कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव 51 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं मोतीलाल ओसवाल और पैराडाइम कमोडिटी के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव 53000 रुपए तक जा सकता है।

पंकज चैन के पकंज जैन के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव 53 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक दिवाली तक सोने का भाव 55 हजार से 57 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं चांदी का हाजिर भाव 55 हजार रुपए तक जा सकता है। पटना के ज्वेलर शशि कुमार के मुताबिक दिवाली तक सोने के भाव 50 से 55 हजार रुपए तक जा सकता है।

सोना कब, कैसे और क्यों खरीदें?

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular