HomeGold PriceFed Williams Speech के बाद सोने-चांदी में तेजी, MCX और COMEX पर...

Fed Williams Speech के बाद सोने-चांदी में तेजी, MCX और COMEX पर दिखी बढ़त, जानिए एक्सपर्ट की राय, 30 सितंबर 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: JOLTS Job Openings के आंकड़े और Fed Williams Speech के बाद आज 30 सितंबर, बुधवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,47,001 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 769 रूपए यानी (0.53%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,26,166 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 716 रूपए यानी (0.32%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 30.20 डॉलर यानी करीब (0.72%) की बढ़त के साथ 4209.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 0.282 डॉलर (0.46%) बढ़कर 61.435 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
बुधवार, 30 सितंबर 2026

  • 05:45 PM | अमेरिका – ADP Employment Change (सितंबर)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Core PCE Price Index MoM (अगस्त)
  • 06:00 PM | अमेरिका – GDP Growth Rate QoQ Final (Q2)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Personal Income MoM (अगस्त)
  • 06:00 PM | अमेरिका – GDP Price Index QoQ Final (Q2)

मनोज कुमार जैन की राय

पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन (SEBI Registration number INH000005023) के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से कीमती धातुओं को सहारा मिल सकता है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहने की उम्मीद है।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं। सोने का दिसंबर वायदा 0.08% की गिरावट के साथ 4,178.77 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 0.17% गिरकर 61.35 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। सोने का दिसंबर वायदा 0.05% की गिरावट के साथ 1,48,823 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 0.88% गिरकर 2,25,450 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कई दशकों के उच्च स्तर पर पहुंचने से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर को पार कर गया है। वहीं, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी और महंगाई की आशंका के कारण आगे भी ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

निवेशक सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं से पैसा निकालकर अमेरिकी बॉन्ड में लगा रहे हैं, जहां उन्हें अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अलास्का में LNG परियोजनाओं में 54 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। मंगलवार को फेडरल रिजर्व के एक सदस्य ने भी जल्दबाजी में ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं होने की बात कही। इससे निचले स्तरों पर सोने और चांदी की कीमतों को कुछ सहारा मिला।

इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। साप्ताहिक आधार पर सोने को 4,110 डॉलर और चांदी को 59.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,164 डॉलर – 4,140 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,220 डॉलर – 4,250 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 60.60 डॉलर – 60.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 62.40 डॉलर – 63.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,47,700 रुपए – 1,47,200 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,49,650 रुपए – 1,50,150 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,24,000 रुपए – 2,22,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,27,000 रुपए – 2,28,800 रुपए

आज सोने-चांदी में तेजी क्यों आई?

बुधवार सुबह घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना 0.53% की बढ़त के साथ 1,47,001 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.32% बढ़कर 2,26,166 रूपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। निचले स्तरों पर खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ब्याज दरों को लेकर मिले-जुले संकेतों ने कीमती धातुओं को सहारा दिया। हालांकि, मजबूत डॉलर और ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड अभी भी बाजार के लिए दबाव का कारण बनी हुई हैं।

निवेशकों को क्या देखना चाहिए?

निवेशकों को इस सप्ताह डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी संकेतों पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा अमेरिका के ADP Employment Change, Core PCE Price Index और GDP से जुड़े आंकड़े भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से जुड़ी खबरें भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकती हैं।

सोने, चांदी के भाव से जुड़े सवाल-जवाब, FAQ’s

1. 30 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे?
30 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारक रहे। निचले स्तरों पर खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ब्याज दरों को लेकर मिले-जुले संकेतों से कीमती धातुओं को कुछ सहारा मिला। हालांकि, मजबूत डॉलर और ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड अभी भी कीमतों के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

2. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर किन वैश्विक कारकों का असर पड़ सकता है?
आने वाले दिनों में डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों पर बाजार की नजर रहेगी। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़े भी निवेशकों की धारणा तथा कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

3. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं?
अमेरिका के रोजगार, महंगाई और आर्थिक विकास से जुड़े आंकड़े ब्याज दरों की संभावित दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आंकड़े अर्थव्यवस्था में मजबूती या महंगाई के दबाव का संकेत देते हैं, तो ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदल सकती हैं। इसका असर डॉलर, बॉन्ड यील्ड और इसके बाद सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

4. मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ता है?
मजबूत डॉलर आमतौर पर डॉलर में कीमत तय होने वाली कीमती धातुओं को अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए महंगा बना सकता है। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर निवेशकों को अपेक्षाकृत अधिक यील्ड वाले विकल्प आकर्षक लग सकते हैं। इससे सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज देने वाली परिसंपत्तियों पर दबाव बढ़ सकता है।

5. इस सप्ताह सोने और चांदी में निवेश करने वालों को किन बातों पर नजर रखनी चाहिए?
निवेशकों को केवल दैनिक कीमतों में होने वाले बदलाव पर निर्भर रहने के बजाय डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल, फेडरल रिजर्व के संकेत और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही भू-राजनीतिक घटनाक्रम और बाजार में बढ़ती अस्थिरता को भी ध्यान में रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (197K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular