Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price today: 18 जून 2020 का 22 कैरेट सोने...

22 carat gold price today: 18 जून 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price, आज सोने का भाव: सोने, चांदी के भाव में हाजिर बाजार में गिरावट चल रही है। यहां जानिए आज 18 जून 2020, गुरूवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट, 14 कैरेट समेत चांदी का भाव बताएंगे।

18 जून 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए सस्ता हो गया। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 49000 रुपए रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 45200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव चंडीगढ़ में 37900 रुपए और 14 कैरेट का भाव 30100 रुपए रहा।

गिन्नी का भाव 37200 रुपए रहा। चांदी का भाव 200 रुपए महंगा होकर 49600 रुपए रहा। 18 जून को कांसगंज में सोने का भाव 48400 रुपए और चांदी का भाव 48900 रुपए प्रति किलो है।

लखनऊ में आज सोने का भाव 400 रुपए सस्ता हुआ। 24 कैरेट सोने का भाव 49600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 48100 रुपए रहा। इसी तरह 18 कैरेट की ज्वेलरी का भाव 43800 रुपए रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 51000 रुपए रहा।

लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 46100 रुपए और 18 कैरेट का भाव 42800 रुपए है। उत्तर प्रदेश में आज 99.5 सोने का भाव 49050 रुपए और चांदी का 1 किलो का भाव 49450 रुपए है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association)के मुताबिक 18 जून शाम को 999 शुद्ध सोने का भाव 47500 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 45690 रुपए और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 37800 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ेगा।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 18 जून 2020 सुबह को 999 शुद्ध सोने का भाव 47570 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 45760 रुपए और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 37860 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

18 जून को IBJA के जारी भाव
भाव——–खुला——————————-बंद
सोना 999- 47596 रुपए——————47377 रुपए
सोना 995 -47405 रुपए——————47187 रुपए
सोना 916- 43598 रुपए——————43397 रुपए
सोना 750- 35697 रुपए——————35533 रुपए
सोना 585- 27844 रुपए—————— 27716 रुपए
चांदी 999- 48146 रुपए——————48190 रुपए

नोट: IBJA के जारी भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। उनके मुताबिक निचले स्तर पर सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलता रहेगा।

जैन ने कहा कि 1714 डॉलर पर सोने को इंटरनेशनल मार्केट में सपोर्ट है। अगर भाव ऊपर में 1733 डॉलर तक गए तो तेजी में 1745 डॉलर से 1755 डॉलर के लेवल आ सकते हैं। इसी तरह MCX पर आज 46900 रुपए पर सोने के वायदा भाव को सपोर्ट है। अगर भाव 47330 रुपए के ऊपर बने रहे तो लेवल 47580 से 47700 रुपए तक आ सकता है।

चांदी के भाव को 17.34 डॉलर का सपोर्ट है। अगर चांदी के भाव ने 17.70 का लेवल तोड़ा तो भाव ऊपर में 17.88 से 18.04 डॉलर तक जा सकते हैं। इसी तरह MCX पर चांदी के भाव को 47800 रुपए पर सपोर्ट है।

अगर भाव 48500 रुपए के ऊपर गया तो तेजी में 48900 से 49150 रुपए तक के लेवल आ सकते हैं। जैन ने गिरावट पर खरीद की सलाह दी है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 47050 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 47350-47600 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 47900 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 48400-48800 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 76.32-76.45 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में आज तेजी आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा को 47100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 47600 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 48100 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 47750 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 48700 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में शाम 6 बजे सोने का भाव 1725 डॉलर और चांदी का 17.51 डॉलर चल रहा है। MCX पर आज को सोने का भाव 88 रुपए गिरकर 47250 रुपए और चांदी का भाव 421 रुपए गिरकर 48015 रुपए प्रति किलो चल रहा है। वहीं 1 डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव 75.97 चल रहा है।

अब आगे सोना, चांदी सस्ता होगा कि महंगा, वीडियो में जानिए।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular