Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price today: 17 जून 2020 का 22 कैरेट सोने...

22 carat gold price today: 17 जून 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price, आज सोने का भाव: सोने, चांदी के भाव में हाजिर बाजार में तेजी जारी है। यहां जानिए आज 17 जून 2020, बुधवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट, 14 कैरेट समेत चांदी का भाव बताएंगे। भारत और चीन के बीच तनाव का असर आज सोने, चांदी के भाव पर है।

आज चंडीगढ़ में सोने का भाव 200 रुपए महंगा हो गया। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 49050 रुपए रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 45400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने का भाव चंडीगढ़ में 38100 रुपए और 14 कैरेट का भाव 30300 रुपए रहा।

सोने की गिन्नी का भाव 37400 रुपए रहा। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 300 रुपए महंगा होकर 49400 रुपए रहा। कांसगंज में सोने का भाव 48300 रुपए और चांदी का भाव 48900 रुपए प्रति किलो है। बदायूं सराफा बाजार के मुताबिक सोने का भाव 49490 रुपए और चांदी का भाव 49900 रुपए रहा।

लखनऊ में आज 17 जून 2020 को सोने का भाव 200 रुपए महंगा हुआ। 24 कैरेट सोने का भाव 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 48500 रुपए रहा। इसी तरह 18 कैरेट की ज्वेलरी का भाव 44100 रुपए रहा।

लखनऊ में आज चांदी का भाव 200 रुपए महंगा होकर 50000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 46100 रुपए और 18 कैरेट का भाव 42100 रुपए है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association)के मुताबिक 17 जून 2020 सुबह को 999 शुद्ध सोने का भाव 47600 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 45780 रुपए और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 37880 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

IBJA के मुताबिक 17 जून शाम को 999 शुद्ध सोने का भाव 47380 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 45570 रुपए और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 37700 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ेगा।

17 जून को IBJA के जारी भाव
भाव——–खुला——————————-बंद
सोना 999- 47596 रुपए——————47377 रुपए
सोना 995 -47405 रुपए——————47187 रुपए
सोना 916- 43598 रुपए——————43397 रुपए
सोना 750- 35697 रुपए——————35533 रुपए
सोना 585- 27844 रुपए—————— 27716 रुपए
चांदी 999- 48146 रुपए——————48190 रुपए

नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 16 जून शाम को 999 शुद्ध सोने का भाव 47540 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 45730 रुपए और 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव 37840 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ेगा।

सोने और चांदी के भाव में तेजी के पीछे बड़ा कारण भारत और चीन के बीच बढ़ता तनाव है। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अमेरिका और चीन के बाद अब भारत-चीन के तनाव में सेंटीमेंट को बदल दिया है। इस कारण से सुरक्षित निवेश सोने की तरफ निवेशकों का रूझान बढ़ा है।

जैन के मुताबिक आज सोने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। जैन के मुताबिक अगर सोने का भाव कॉमेक्स पर 1733 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 1745 से 1755 डॉलर के लेवल आ सकते हैं। सोने को 1714 डॉलर पर सपोर्ट है।

जैन ने कहा कि MCX पर भाव अगर 47500 डॉलर के ऊपर गया तो रेट 47750 से लेकर 47900 रुपए तक जा सकता है। सोने को MCX पर 47100 रुपए पर सपोर्ट है।

चांदी का भाव अगर 17.7 डॉलर के ऊपर गया तो तेजी में 17.88 डॉलर से 18.10 डॉलर के लेवल भी आ सकते हैं। चांदी को 17.20 डॉलर पर सपोर्ट है।

जैन ने कहा कि MCX पर चांदी का भाव अगर 48300 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में 48800 से लेकर 49100 रुपए के लेवल आ सकते हैं। चांदी को 47500 रुपए के भाव पर सपोर्ट है। जैन के मुताबिक अगर खरीदारी करनी है तो सोने, चांदी में गिरावट का इंतजार करें।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 47300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46950 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 47900 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 48100 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 47750 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 48700 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 10:15 बजे सोने का भाव 1726 डॉलर और चांदी का 17.40 डॉलर चल रहा है। MCX पर आज को सोने का भाव 219 रुपए गिरकर 47348 रुपए और चांदी का भाव 401 रुपए गिरकर 47929 रुपए प्रति किलो चल रहा है। वहीं 1 डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव 75.82 चल रहा है।

ज्वेलर्स को उधारी बंद करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular