HomeGold PriceMCX और COMEX पर फिर फिसले सोना-चांदी, आज NFP डेटा पर रहेगी...

MCX और COMEX पर फिर फिसले सोना-चांदी, आज NFP डेटा पर रहेगी मार्केट की नजर, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 4 सितम्बर 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज शाम 06 बजे NFP का बड़ा डेटा जारी होने वाला है और इस बार यह डेटा 55 हजार के आस-पास आने की सम्भावना बताई जा रही है। डेटा जारी होने से पहले आज 4 सितम्बर, शुक्रवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,55,177 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 598 रूपए यानी (0.38%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,41,150 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,200 रूपए यानी (0.50%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 22.30 डॉलर यानी करीब (0.49%) की गिरावट के साथ 4518.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.409 डॉलर (0.61%) गिरकर 67.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के मुताबिक अगस्त में करीब 53,000 से 55,000 नई नौकरियां जुड़ने की उम्मीद है, जबकि जुलाई में रोजगार में 23,000 नौकरियों की तेज गिरावट दर्ज की गई थी।

मनोज कुमार जैन की राय

पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन (SEBI Registration number INH000005023) के अनुसारसोने और चांदी में तेजी जारी रही। सितंबर की फेड बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होने से दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी बढ़त के साथ बंद हुए। सोने का दिसंबर वायदा 4,539.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जिसमें 2.84 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 67.704 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ और इसमें 3.42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में भी दोनों धातुओं में तेजी रही। सोने का अक्टूबर वायदा 1,55,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 2.21 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 2,42,349 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ और इसमें 2.57 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

सितंबर की फेड बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होने से सोने और चांदी में तेजी आगे बढ़ी। अमेरिकी फेड के सदस्य वालर ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों को देखते हुए वह सितंबर की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का समर्थन करेंगे।

उनके बयान के बाद डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज गिरावट आई, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला। इसके अलावा, अमेरिका के ADP नॉन-फार्म रोजगार आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे, जिसने भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया।

हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ सकती है और सोने-चांदी की तेजी पर दबाव पड़ सकता है।

सोने और चांदी की कीमतों में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोने के लिए 4,400 डॉलर और चांदी के लिए 64.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट बना हुआ है।

आज के कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। बाजार की नजर कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और अमेरिका के आगामी रोजगार आंकड़ों पर रहेगी।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,484 डॉलर – 4,440 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,555 डॉलर – 4,610 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 66.60 डॉलर – 65.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 68.80 डॉलर – 70.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,54,400 रुपए – 1,53,750 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,56,600 रुपए – 1,58,000 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,40,000 रुपए – 2,37,700 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,45,000 रुपए – 2,48,000 रुपए

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

  • डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने पर दबाव:डॉलर में मजबूती आने से डॉलर में कीमत वाली सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव बढ़ा।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बदलाव का असर: अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों ने कीमती धातुओं में मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
  • फेड की ब्याज दरों पर बाजार की नजर: सितंबर की फेड बैठक से पहले निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों के संकेतों पर नजर रख रहे हैं। इससे बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।
  • कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद मुनाफावसूली: कमजोर अमेरिकी ADP रोजगार आंकड़ों के बाद सोने-चांदी में तेजी आई थी। इस तेजी के बाद अब कुछ निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।
  • कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से बढ़ी महंगाई की चिंता: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता बनी हुई है, जो सोने-चांदी की तेजी को सीमित कर सकती है।
  • अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पहले बाजार में सतर्कता: अमेरिका के आगामी रोजगार आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क हैं। इन आंकड़ों से फेड की अगली ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

सोने, चांदी के भाव से जुड़े सवाल-जवाब, FAQ’s

1. 4 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट आई?
4 सितंबर 2026 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 598 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी 1,200 रुपये यानी 0.50 प्रतिशत कमजोर हुई।

2. आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह क्या है?
कीमती धातुओं में गिरावट के पीछे डॉलर इंडेक्स में बदलाव, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली और आगामी अमेरिकी रोजगार आंकड़ों को लेकर बाजार की सतर्कता जैसे कारक प्रमुख हैं।

3. अमेरिकी फेड की ब्याज दरों का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ सकता है?
फेड की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। ब्याज दरों में कटौती या स्थिर दरों की संभावना बढ़ने पर कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल सकता है, जबकि सख्त मौद्रिक नीति दबाव बढ़ा सकती है।

4. पश्चिम एशिया में तनाव का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर हो रहा है?
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ सकती है, जो आगे चलकर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी को सीमित कर सकती है।

5. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में क्या रुख रह सकता है?
आने वाले सत्रों में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और फेड की मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों पर रहेगी।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (193K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular