Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 19 अगस्त, बुधवार को FOMC बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले बाजार सतर्क रहा, जिससे बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,54,116 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 146 रूपए यानी (0.09%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,30,070 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 2,349 रूपए यानी (1.01%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 12.10 डॉलर यानी करीब (0.27%) की गिरावट के साथ 4409.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.872 डॉलर (1.36%) गिरकर 63.075 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
मनोज कुमार जैन की राय
पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन (SEBI Registration number INH000005023) का मानना है कि, सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर ताजा तनाव और फेड की बैठक के मिनट्स से पहले बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इस वजह से सोना और चांदी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे आ गए हैं। बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोर स्तर पर बंद हुए। सोने का दिसंबर वायदा 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 4,420.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 3.31 फीसदी की गिरावट के साथ 64.037 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दोनों धातुओं में कमजोरी रही। सोने का अक्टूबर वायदा 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,54,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ 2,32,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर नियंत्रण को लेकर ताजा तनाव के बाद सोने और चांदी में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज अमेरिका का नया क्षेत्र होगा। इसके साथ ही उन्होंने ओमान को भी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के मुद्दे पर ईरान के साथ जाने को लेकर चेतावनी दी।
डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में दोबारा तेजी आई है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा। बाजार आज जारी होने वाले FOMC बैठक के मिनट्स को लेकर भी सतर्क है। फेड के मिनट्स से पहले कारोबारियों ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली की।
हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग और दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की डॉलर से दूरी बनाने की कोशिशें कीमती धातुओं की कीमतों को आगे भी सपोर्ट दे सकती हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 4,220 डॉलर और चांदी 59.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के अपने प्रमुख सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।
इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,384 डॉलर – 4,350 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,440 डॉलर – 4,474 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 62.60 डॉलर – 61.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 65.20 डॉलर – 66.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,53,100 रुपए – 1,52,200 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,55,000 रुपए – 1,56,100 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,30,000 रुपए – 2,26,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 23,35,000 रुपए – 2,37,700 रुपए
आज सोने-चांदी में गिरावट की वजह?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण रहे। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार में अनिश्चितता बढ़ी, लेकिन इसके बावजूद डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती से कीमती धातुओं पर दबाव आया। ऊपरी स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की। इसके अलावा, FOMC बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले बाजार सतर्क रहा, जिससे सोने और चांदी में बिकवाली बढ़ी।
निवेशकों को अब क्या देखना चाहिए?
निवेशकों की नजर अब FOMC बैठक के मिनट्स पर रहेगी, क्योंकि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव पर भी नजर रखना जरूरी होगा। तकनीकी स्तरों में COMEX सोने के लिए 4,350 डॉलर और चांदी के लिए 61.40 डॉलर प्रमुख सपोर्ट हैं। MCX पर भी दिए गए सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर अगले कारोबार की दिशा समझने में मदद कर सकते हैं।
सोने, चांदी के भाव से जुड़े सवाल-जवाब, FAQ’s
1. 19 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह क्या है?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में दोबारा मजबूती से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा, ऊपरी स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। FOMC बैठक के मिनट्स से पहले बाजार में सतर्कता ने भी बिकवाली को बढ़ाया।
2. क्या FOMC बैठक के मिनट्स से सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ सकता है?
हां, FOMC बैठक के मिनट्स से सोने और चांदी की कीमतों में आगे उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। मिनट्स से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सोच और भविष्य की मौद्रिक नीति के संकेत मिल सकते हैं। यदि बाजार को ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत नजर आती है, तो सोने को सपोर्ट मिल सकता है।
3. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर तनाव का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ रहा है?
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव बाजार की अनिश्चितता को बढ़ा रहा है। ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश की मांग सोने और चांदी को समर्थन दे सकती है। हालांकि, मजबूत डॉलर, बॉन्ड यील्ड और मुनाफावसूली जैसे कारक फिलहाल इस सपोर्ट को कमजोर कर रहे हैं, जिससे कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
4. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों को कौन से प्रमुख कारक प्रभावित कर सकते हैं?
आने वाले दिनों में अमेरिकी डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, कच्चे तेल की कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख कारक रहेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद और सुरक्षित निवेश की मांग भी कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
5. क्या सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है?
हां, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी की कीमतों में निकट अवधि में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है। डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और भू-राजनीतिक घटनाओं में बदलाव से कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीद लंबी अवधि में कीमतों को समर्थन दे सकती है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (193K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।




