Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price: आज 3 जून को 22 कैरेट सोने का...

22 carat gold price: आज 3 जून को 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट सस्ता हुआ

22 carat gold price today, 10 ग्राम सोने का रेट: सोने और चांदी के भाव में बुधवार को बड़ी गिरावट आ गई। यहां जानिए आज 3 जून 2020, बुधवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोना, 22 कैरेट सोना, 18 कैरेट सोना समेत चांदी के भाव बताएंगे।

3 जून बुधवार को चंडीगढ़ में सोने का भाव 600 रुपए सस्ता हो गया। 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 44400 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव 47900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव चंडीगढ़ में 37100 रुपए और 14 कैरेट का भाव 29500 रुपए रहा। गिन्नी का भाव 36500 रुपए रहा। चांदी का भाव 49700 रुपए रहा।

देवभूमि सराफा एंड स्वर्णकार महासभा देहरादून के मुताबिक देहरादून में 10 ग्राम सोने का भाव 400 रुपए गिर गया। देहरादून में सोने का भाव जीएसटी के साथ 47900 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 1930 रुपए सस्ता हो गया।

जीएसटी के साथ चांदी का भाव 49370 रुपए रहा। देहरादून में 22 कैरेट सोने का भाव 44070 रुपए रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 38320 रुपए और 14 कैरेट सोने का भाव 29700 रुपए रहा। 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 600 रुपए रहा।

लखनऊ में 3 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 600 रुपए सस्ता होकर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 47500 रुपए रहा। इसी तरह 18 कैरेट की ज्वेलरी का भाव 43200 रुपए रहा।

लखनऊ में आज चांदी का भाव 300 रुपए गिरकर 51200 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट एक्सचेंज ज्वेलरी का रेट 45500 रुपए और 18 कैरेट एक्सचेंज का भाव 41200 रुपए है।

दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी ने आज सोने के भाव जारी नहीं किए हैं। कमेटी के मुताबिक ये रेट लॉकडाउन के दौरान ही जारी किए जाने का फैसला बोर्ड के सदस्यों ने किया था। अब लॉकडाउन खुल गया है और बाजार में दुकानें चालू हो गई हैं। ऐसे में कोई नया फैसला होने तक दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी रेट जारी नहीं करेगी।

राजकोट में बिल के साथ सोने का भाव 48150 रुपए और चांदी का भाव 49000 रुपए रहा। पंजाब स्वर्णकार संघ के मुताबिक भटिंडा में सोने का भाव 45500 रुपए और चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो आज रहा।

IBJA के जारी भाव के मुताबिक 3 जून को चांदी का भाव 1320 रुपए सस्ता हो गया। यहां जानिए आज के IBJA के जारी सोने, चांदी के भाव।

3 जून को IBJA के जारी भाव
सोना 999- 46689 रुपए
सोना 995 – 46502 रुपए
सोना 916- 42767 रुपए
सोना 750- 35017 रुपए
सोना 585- 27313 रुपए
चांदी 999- 48220 रुपए

अन्य शहरों में 3 जून 2020 को सोने, चांदी का भाव
शहर————सोना———–चांदी
भिलाई——-44600———-49000
खगड़िया—–46900———48100
दमोह——-48100———49500
बदायूं——-47500——–48100
जिंद——–47250——–51000
बाड़मेर——46600 ———48650
रतलाम——46600———46900
सीधी——-47300———-48200

इंटरनेशनल मार्केट में सुबह सोने का भाव 1724 डॉलर और चांदी का 17.94 डॉलर चल रहा है। MCX पर आज को सोने का भाव 196 रुपए गिरकर 46600 रुपए और चांदी का भाव 100 रुपए गिरकर 48980 रुपए प्रति किलो चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular