HomeGold PriceGold Price Today: आज बाजार खुलते ही गोल्ड और सिल्वर में आई...

Gold Price Today: आज बाजार खुलते ही गोल्ड और सिल्वर में आई मजबूती, MCX और COMEX पर दिखी तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय, 03 अगस्त 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 03 अगस्त, सोमवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,570 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 59 रूपए यानी (0.04%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,18,061 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 863 रूपए यानी (0.4%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 11.40 डॉलर यानी करीब (0.28%) की बढ़त के साथ 4117.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 0.529 डॉलर (0.92%) बढ़कर 58.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
सोमवार, 03 अगस्त 2026

  • 07:30 PM | अमेरिका – ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI (जुलाई)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड अगस्त वायदा 1.24% की गिरावट के साथ 4,049.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर सितंबर वायदा 2.08% गिरकर 57.79 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर गोल्ड अक्टूबर वायदा 1,43,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 1.01% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि सिल्वर सितंबर वायदा 2,17,198 रुपए प्रति किलोग्राम पर 1.26% टूटकर बंद हुआ।

सोना और चांदी पिछले कारोबारी सत्र की तेजी को बनाए नहीं रख सके और भू-राजनीतिक तनाव तथा महंगाई की चिंताओं के कारण फिर से दबाव में आ गए। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी मजबूत हुई।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को सहारा दे रही है, जिससे सोने और चांदी की तेजी सीमित हो रही है। हालांकि, पिछले सप्ताह दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने और डॉलर इंडेक्स में नरमी आने से सोने और चांदी की कीमतों को कुछ समर्थन मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर प्रस्तावित हमलों को टालने की बात भी कही, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा मिल सकता है।

फिलहाल सोना और चांदी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन साप्ताहिक आधार पर सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर के ऊपर टिके हुए हैं। यदि ये सपोर्ट स्तर बने रहते हैं, तो आने वाले कारोबारी सत्रों में दोनों धातुओं में मजबूती देखने को मिल सकती है।

इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,014 डॉलर – 3,980 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,074 डॉलर – 4,110 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 56.80 डॉलर – 56.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 59.40 डॉलर – 60.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,42,750 रुपए – 1,42,200 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,44,000 रुपए – 1,44,550 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,15,500 रुपए – 2,14,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,19,000 रुपए – 2,20,500 रूपए

सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त आने के पीछे मुख्य वजह क्या है?

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त के पीछे वैश्विक बाजार में मजबूती, डॉलर इंडेक्स में नरमी, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग और भू-राजनीतिक तनाव जैसे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। इन कारकों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

2. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों को कौन-कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं?

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम, डॉलर इंडेक्स की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियां इस सप्ताह कीमती धातुओं की दिशा तय कर सकती हैं।

3. निवेशकों के लिए इस समय सोना और चांदी खरीदना कितना उचित माना जा रहा है?

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध (SIP या स्टैगर्ड) तरीके से खरीदारी करने और प्रमुख सपोर्ट स्तरों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

4. मनोज कुमार जैन के अनुसार सोने और चांदी का आउटलुक क्या है?

उनके अनुसार, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, लेकिन यदि सोना और चांदी अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों के ऊपर टिके रहते हैं, तो आने वाले कारोबारी सत्रों में दोनों कीमती धातुओं में अच्छी मजबूती देखने को मिल सकती है।

5. भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई का सोने-चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ता है?

भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती महंगाई के दौरान निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं। हालांकि, यदि इन परिस्थितियों के कारण बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती है, तो कीमती धातुओं की तेजी सीमित भी हो सकती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (192K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular