Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 24 जुलाई, शुक्रवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,42,349 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 471 रूपए यानी (0.33%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,18,390 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 980 रूपए यानी (0.45%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 17.80 डॉलर यानी करीब (0.44%) की गिरावट के साथ 4032.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.484 डॉलर (0.83%) गिरकर 57.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के इवेंट्स (Big Events of Today)
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
- 05:00 AM | जापान – Inflation Rate (CPI YoY) (जून)
- 07:15 PM | अमेरिका – S&P Global Flash Composite PMI (जुलाई)
- 07:30 PM | अमेरिका – New Home Sales (जून)
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोना और चांदी पिछली तेजी कायम नहीं रख पाए, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण दोनों धातुओं में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों कमजोरी के साथ बंद हुए। कॉमेक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 2.45% की गिरावट के साथ 4,050.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 3.72% टूटकर 58.054 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 1.96% की कमजोरी के साथ 1,42,821 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 3.36% गिरकर 2,19,375 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड के 17 महीने के उच्च स्तर पर जाने के बाद सोना और चांदी अपनी पिछली तेजी को बनाए नहीं रख पाए और फिर से गिर गए।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें भी 6 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसके अलावा, अमेरिका में बेरोजगारी दावों (Jobless Claims) की संख्या 1.87 लाख रही, जबकि बाजार को 2.11 लाख की उम्मीद थी। मजबूत अमेरिकी आंकड़ों का भी सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने और बढ़ती महंगाई की चिंताओं से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। महंगाई बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी मजबूत हो सकती है।
हालांकि, सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग और रुपये में कमजोरी सोना और चांदी को कुछ समर्थन दे रही है।
साप्ताहिक आधार पर सोने का प्रमुख सपोर्ट 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी का 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस बना हुआ है। यदि दोनों धातुएं इन स्तरों के ऊपर टिकती हैं, तो आने वाले समय में इनमें फिर से अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,014 डॉलर – 3,965 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,084 डॉलर – 4,122 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 57.40 डॉलर – 56.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 59.10 डॉलर – 60.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,41,650 रुपए – 1,40,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,43,500 रुपए – 1,44,400 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,16,000 रुपए – 2,14,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,22,000 रुपए – 2,24,400 रुपए
सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s
1. आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
डॉलर इंडेक्स में मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों के कारण सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव बना।
2. आज कौन-से बड़े आर्थिक इवेंट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी?
आज निवेशकों की नजर जापान के CPI (महंगाई दर), अमेरिका के S&P Global Flash Composite PMI और New Home Sales के आंकड़ों पर रहेगी, जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
3. इस सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों को कौन-कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं?
कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेड की ब्याज दर नीति, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।
4. विशेषज्ञों के अनुसार सोना और चांदी का आगे का रुख क्या रह सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सोना और चांदी अपने प्रमुख सपोर्ट स्तरों पर टिके रहते हैं, तो इनमें फिर से रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है।
5. क्या मौजूदा समय में सोना निवेश के लिए अच्छा विकल्प है?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोना लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है। हालांकि, अल्पकाल में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



