Saturday, July 18, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने में तेजी, चांदी में गिरावट, MCX और...

Gold Price Today: आज सोने में तेजी, चांदी में गिरावट, MCX और COMEX पर दिखा मिला-जुला रुख, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 17 जुलाई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 17 जुलाई, शुक्रवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,40,650 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 302 रूपए यानी (0.20%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में गिरावट देखी गई, जो 2,15,800 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 213 रूपए यानी (0.10%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 10.20 डॉलर यानी करीब (0.24%) की बढ़त के साथ 4001.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में गिरावट दिखी और यह 0.362 डॉलर (0.64%) गिरकर 55.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events Of Today)
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

  • 04:30 AM | अमेरिका – Federal Reserve गवर्नर Philip Jefferson का भाषण
  • 02:30 PM | यूरोजोन – Core Inflation Rate YoY Final (जून)
  • 07:30 PM | अमेरिका – Michigan Consumer Sentiment (प्रारंभिक, जुलाई)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी रही। फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका, अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिका में बेरोजगारी दावों (Jobless Claims) के उम्मीद से कम आने के कारण दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। फिलहाल बाजार का रुख अस्थिर (Volatile) बना हुआ है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 3,992.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 1.47% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 56.187 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 2.17% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 1.06% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,16,013 रुपए प्रति किलोग्राम पर 2.09% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

अमेरिका में बेरोजगारी दावों (Jobless Claims) की संख्या 2.06 लाख रही, जबकि बाजार को 2.16 लाख की उम्मीद थी। मजबूत रोजगार आंकड़ों से यह आशंका बढ़ी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रख सकता है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

इसके अलावा डलास फेड के अधिकारियों की सख्त (Hawkish) टिप्पणियों और महंगाई को देखते हुए ऊंची ब्याज दरों के समर्थन ने भी बुलियन बाजार पर दबाव बनाया।

बैंक ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतें 1978 और 2011 जैसी चाल बना रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगली बड़ी तेजी शुरू होने से पहले सोना 3,450 से 3,250 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक गिर सकता है। इस रिपोर्ट के बाद बाजार में घबराहट के चलते बिकवाली बढ़ी और सोना 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे फिसल गया।

हालांकि, अमेरिका के नरम महंगाई (Inflation) के आंकड़े और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट निचले स्तरों पर सोने और चांदी को कुछ सहारा दे रही है।

विश्लेषकों के अनुसार, साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर पर बनी रह सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 3,955 डॉलर – 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,034 डॉलर – 4,080 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 55.50 डॉलर – 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 57.50 डॉलर – 58.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,39,600 रुपए – 1,38,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,41,100 रुपए – 1,42,000 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,14,000 रुपए – 2,11,100 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,18,800 रुपए – 2,21,000 रुपए

सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख क्यों देखने को मिला?

आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, डॉलर इंडेक्स की चाल और निवेशकों की सतर्कता रही।

2. आज कौन-से प्रमुख आर्थिक इवेंट्स बुलियन बाजार की दिशा तय कर सकते हैं?

आज फेडरल रिजर्व गवर्नर फिलिप जेफरसन का भाषण, यूरोजोन का Core Inflation Rate (YoY) Final और अमेरिका का Michigan Consumer Sentiment डेटा जारी होगा। इन आंकड़ों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

3. अमेरिका-ईरान तनाव का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ रहा है?

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं। हालांकि मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और ब्याज दरों की चिंताओं के कारण कीमती धातुओं पर दबाव भी बना रह सकता है।

4. विशेषज्ञ इस सप्ताह सोने और चांदी के बाजार को लेकर क्या राय दे रहे हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स, फेडरल रिजर्व की नीति और वैश्विक आर्थिक घटनाओं के चलते इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

5. निवेशकों को मौजूदा बाजार में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

निवेशकों को अमेरिकी महंगाई, रोजगार से जुड़े आंकड़े, केंद्रीय बैंकों की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए। इन कारकों के आधार पर ही सोने और चांदी की कीमतों की अगली दिशा तय हो सकती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular