Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 16 जुलाई, गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,308 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 634 रूपए यानी (0.45%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,19,650 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,050 रूपए यानी (0.48%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 17.30 डॉलर यानी करीब (0.43%) की गिरावट के साथ 4035.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.153 डॉलर (0.24%) गिरकर 57.295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
गुरुवार, 16 जुलाई 2026
- 06:00 PM | अमेरिका – Retail Sales MoM (जून)
- 06:00 PM | अमेरिका – Initial Jobless Claims (11 जुलाई को समाप्त सप्ताह)
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोने और चांदी की कीमतें पिछली तेजी को बरकरार नहीं रख सकीं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेड की संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंकाओं से दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है। हालांकि डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली से कीमतों को कुछ सहारा मिल सकता है। फिलहाल बाजार का रुख अस्थिर (Volatile) बना हुआ है।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 4,051.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.44% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 57.433 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 2.83% की कमजोरी के साथ बंद हुई।
घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1,41,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 0.29% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,20,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर 1.15% की कमजोरी के साथ बंद हुई।
अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतें पिछली तेजी को कायम नहीं रख सकीं और फिर से दबाव में आ गईं।
बुधवार को जारी अमेरिका के PPI (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली। वहीं फेड चेयरमैन ने अपने बयान में तत्काल ब्याज दर बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया और फिलहाल दरों को स्थिर रखने के संकेत दिए।
डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट से निचले स्तरों पर सोने और चांदी को कुछ समर्थन मिला। वहीं बैंक ऑफ कनाडा द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने भी बुलियन बाजार को सहारा दिया।
विश्लेषकों के अनुसार, साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर पर बनी रह सकती है।
यदि आने वाले दिनों में अमेरिका-ईरान तनाव कम होता है, तो यह सोने और चांदी की कीमतों में नई दिशा देने वाला बड़ा कारण बन सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,022 डॉलर – 3,989 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,084 डॉलर – 4,110 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 56.00 डॉलर – 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 58.80 डॉलर – 60.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,41,000 रुपए – 1,40,250 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,42,650 रुपए – 1,43,300 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,17,700 रुपए – 2,14,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,24,000 रुपए – 2,26,600 रुपए
सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s
1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आने की मुख्य वजह क्या रही?
उत्तर: कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजार के कमजोर संकेतों के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा।
2. आज किन आर्थिक घटनाओं पर निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर रहेगी?
उत्तर: निवेशकों की नजर आज अमेरिका के Retail Sales (June) और Initial Jobless Claims के आंकड़ों पर रहेगी। इन आंकड़ों का असर डॉलर, बॉन्ड यील्ड और बुलियन बाजार की चाल पर पड़ सकता है।
3. क्या इस समय सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है?
उत्तर: विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के चलते इस सप्ताह बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
4. किन वैश्विक कारकों का सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतें और भू-राजनीतिक घटनाएं सोने और चांदी की कीमतों को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



