Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज Kevin Warsh की टेस्टीमोनी से पहले MCX पर...

Gold Price Today: आज Kevin Warsh की टेस्टीमोनी से पहले MCX पर सोने, चांदी ने दिखाई मजबूती, COMEX पर दिखा मिला-जुला रुख, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 14 जुलाई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 14 जुलाई, मंगलवार को Federal Reserve चेयर, Kevin Warsh की टेस्टीमोनी से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,40,899 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 814 रूपए यानी (0.58%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,18,450 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 950 रूपए यानी (0.44%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 17.20 डॉलर यानी करीब (0.46%) की बढ़त के साथ 4024.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में गिरावट दिखी और यह 0.062 डॉलर (0.09%) गिरकर 57.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
मंगलवार, 14 जुलाई 2026

  • 05:45 PM | अमेरिका – ADP Employment Change (साप्ताहिक)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Core CPI MoM (जून)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Core CPI YoY (जून)
  • 06:00 PM | अमेरिका – CPI MoM (जून)
  • 06:00 PM | अमेरिका – CPI YoY (जून)
  • 07:30 PM | अमेरिका – Federal Reserve चेयर Kevin Warsh की गवाही (Testimony)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, अमेरिका-ईरान तनाव और मजबूत डॉलर का दबाव, रुख रहेगा अस्थिर।

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 4,005.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 2.63% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 57.972 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 3.65% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1,40,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 2.21% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,17,718 रुपए प्रति किलोग्राम पर 2.22% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात, मजबूत डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दबाव बना हुआ है।

इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं, जिससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड यह संकेत दे रही है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

फिलहाल सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर और चांदी एक महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रही है। ऐसे में आज फेड चेयरमैन की गवाही (Fed Chairman Testimony) दोनों कीमती धातुओं की आगे की दिशा तय कर सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के प्रमुख सपोर्ट स्तर पर अभी भी टिके हुए हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं, तो आने वाले दिनों में दोनों धातुओं में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।

बाजार की नजर अब अमेरिका के महंगाई (Inflation) के आंकड़ों और फेड चेयरमैन की गवाही पर है, जो सोने और चांदी की कीमतों की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 3,955 डॉलर – 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,040 डॉलर – 4,085 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 56.00 डॉलर – 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 59.10 डॉलर – 60.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,39,100 रुपए – 1,37,700 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,41,400 रुपए – 1,42,200 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,16,000 रुपए – 2,12,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,20,000 रुपए – 2,22,500 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?

आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त के पीछे वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेत, निवेशकों की सतर्कता और अमेरिका से आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का इंतजार प्रमुख कारण हैं। बाजार फिलहाल महंगाई और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर नजर बनाए हुए है।

2. आज अमेरिकी CPI और फेड चेयरमैन की गवाही सोने-चांदी के बाजार के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

अमेरिकी महंगाई (CPI) के आंकड़े और फेड चेयरमैन Kevin Warsh की गवाही से ब्याज दरों की भविष्य की दिशा का संकेत मिल सकता है। यदि महंगाई उम्मीद से अधिक रहती है या फेड का रुख सख्त रहता है, तो इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

3. किन वैश्विक कारकों का फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मजबूत डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले सबसे अहम कारक हैं।

4. क्या मौजूदा बाजार में निवेशकों को सोने और चांदी में निवेश करते समय सतर्क रहने की जरूरत है?

हाँ। बाजार में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को बड़े निवेश से पहले आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के संकेतों और वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए। विशेषज्ञ चरणबद्ध (Staggered) निवेश की रणनीति अपनाने की सलाह देते हैं।

5. इस सप्ताह किन घटनाओं से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है?

इस सप्ताह अमेरिकी CPI और Core CPI आंकड़े, फेड चेयरमैन की गवाही, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular