Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: MCX पर सोने, चांदी में कमजोरी, COMEX पर भी...

Gold Price Today: MCX पर सोने, चांदी में कमजोरी, COMEX पर भी दिखी बड़ी गिरावट, जानिए एक्सपर्ट की राय, 13 जुलाई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 13 जुलाई, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,940 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,585 रूपए यानी (1.10%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,17,380 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 5,420 रूपए यानी (2.43%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 46.70 डॉलर यानी करीब (1.12%) की गिरावट के साथ 4066.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 1.67 डॉलर (2.73%) गिरकर 58.135 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज का बड़ा इवेंट (Big Event of Today)
सोमवार, 13 जुलाई 2026

  • 02:55 PM | अमेरिका – फेड गवर्नर मिशेल बोमन का भाषण (Fed Governor Michelle Bowman Speech)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, मजबूत डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल बाजार में अस्थिरता (Volatility) बनी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 4,113.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.65% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 60.165 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.96% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1,43,478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 1.25% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,22,664 रुपए प्रति किलोग्राम पर 1.64% की कमजोरी के साथ बंद हुई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में दिनभर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और दोनों धातुएं अपने ऊपरी स्तरों से फिसल गईं।

इस बीच डॉलर इंडेक्स 100 के स्तर से ऊपर मजबूत बना हुआ है, जबकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी मजबूती देखने को मिल रही है। इन दोनों कारणों से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी सीमित हो रही है।

पिछले सप्ताह जारी FOMC बैठक के मिनट्स बाजार की उम्मीद से कम सख्त (Less Hawkish) रहे, जिससे सोने और चांदी को कुछ समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ती महंगाई की चिंताओं के कारण दोनों धातुओं की तेजी पर दबाव बना हुआ है।

बाजार की नजर अब फेड चेयरमैन की गवाही (Fed Chair Testimony) और अमेरिका के महंगाई (Inflation) के आंकड़ों पर है, जो आगे सोने और चांदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के प्रमुख सपोर्ट स्तर को साप्ताहिक आधार पर बनाए रख सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों के चलते इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,074 डॉलर – 4,040 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,144 डॉलर – 4,180 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 59.10 डॉलर – 57.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 61.20 डॉलर – 62.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,42,400 रुपए – 1,41,100 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,44,400 रुपए – 1,45,550 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,20,000 रुपए – 2,16,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,26,000 रुपए – 2,28,800 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज 13 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण मजबूत डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त और अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव है। इन कारणों से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की बजाय डॉलर की ओर बढ़ा।

2. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों को कौन-कौन से प्रमुख फैक्टर प्रभावित कर सकते हैं?
इस सप्ताह अमेरिकी महंगाई (Inflation) के आंकड़े, फेड चेयरमैन की गवाही, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम सोने-चांदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

3. क्या मौजूदा स्तरों पर सोने और चांदी को सपोर्ट मिल सकता है?
विश्लेषकों के अनुसार, कॉमेक्स गोल्ड के लिए 4,074–4,040 डॉलर और सिल्वर के लिए 59.10–57.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का क्षेत्र महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है। यदि ये स्तर बने रहते हैं तो कीमतों में रिकवरी देखने को मिल सकती है।

4. निवेशकों को मौजूदा बाजार में किस रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए?
बाजार में उच्च अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े सौदे करने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों और फेड से जुड़े संकेतों का इंतजार करते हुए चरणबद्ध निवेश की रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है।

5. क्या आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है?
हाँ। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, ब्याज दरों को लेकर फेड की नीति, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक तनाव के कारण इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular