Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price today: चंडीगढ़ में सोने के भाव ने बनाया...

22 carat gold price today: चंडीगढ़ में सोने के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए बड़े शहरों का भाव

22 carat gold price, 24 कैरेट सोने का भाव: आज सोने के भाव (Gold Price Today) ने हाजिर बाजार और MCX पर नया रिकॉर्ड बना लिया। चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोने का भाव 49000 रुपए पर पहुंच गया।

वहीं MCX पर भाव ने 47929 रुपए की नई रिकॉर्ड ऊंचाई बनाई। MCX पर अब सोना 48000 रुपए और चांदी 50 हजार के करीब है। जानिए 18 मई 2020, सोमवार को देश के बड़े शहरों में आज का भाव।

दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी ने आज 18 मई के लिए 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आधार भाव 47000 रुपए रखा है। आज 22 कैरेट का भाव 45590 (22 carat gold price), 18 कैरेट का भाव 39010 रुपए और 14 कैरेट का भाव 31020 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। ये रेट सिर्फ हॉलमार्क ज्वेलरी के लिए है। इसमें वेस्टेज, मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं है।

वहीं चंडीगढ़ में आज जीएसटी बिल के साथ 10 ग्राम सोने का भाव 49000 रुपए पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 45500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

18 कैरेट का भाव 37500 और 14 कैरेट का भाव 29700 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 37000 रुपए रहा। वहीं एक किलो चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 48700 रुपए रहा।

वहीं देहरादून में 24 कैरेट सोने का भाव 49370 रुपए के करीब पहुंच गया है। देहरादून में 22 कैरेट सोने का भाव आज 45420 रुपए रहा और चांदी का भाव 47000 रुपए रहा। देहरादून में 18 कैरेट सोने का भाव 39500 रुपए और 14 कैरेट का भाव 30610 रुपए रहा। चांदी सिक्का का भाव 580 रुपए प्रति नग रहा।

आज बाड़मेर में 10 ग्राम सोने का भाव 49000 रुपए और चांदी का भाव 49880 रुपए रहा। फरूखाबाद में सोने का भाव 49000 रुपए और चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो रहा। जलगांव में सोने का भाव 46200 रुपए रहा।

कासगंज सराफा के मुताबिक आज सोने का भाव 47800 रुपए और चांदी का भाव 47500 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं आज IBJA ने भी शाम के बंद भाव जारी कर दिए हैं।

18 मई को IBJA के जारी बंद भाव (जीएसटी शामिल नहीं)
सोना 999- 47861 रुपए
सोना 995 – 47669 रुपए
सोना 916- 43841 रुपए
सोना 750- 35896 रुपए
सोना 585- 27999 रुपए
चांदी 999- 48120 रुपए

इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार शाम को सोने का स्पॉट भाव 1755 डॉलर और चांदी का 17.34 डॉलर पर चल रहा है। MCX पर सोने का भाव सोमवार को 379 रुपए की तेजी के साथ 47760 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 2192 रुपए की तेजी के साथ 48910 रुपए पर बंद हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular