Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 09 जुलाई, गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,43,297 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 322 रूपए यानी (0.13%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,22,220 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 900 रूपए यानी (0.40%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 13.90 डॉलर यानी करीब (0.35%) की गिरावट के साथ 4068.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.415 डॉलर (0.67%) गिरकर 58.135 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of the Week)
गुरुवार, 9 जुलाई 2026
- 07:00 AM | चीन – Inflation Rate YoY (जून)
- 07:00 AM | चीन – Inflation Rate MoM (जून)
- 06:00 PM | अमेरिका – Initial Jobless Claims (4 जुलाई को समाप्त सप्ताह)
- 07:30 PM | अमेरिका – Existing Home Sales (जून)
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती तथा फेडरल रिजर्व की सख्त (Hawkish) बैठक के मिनट्स के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव (Volatility) बना रहने की संभावना है।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 4,082.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.64% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 58.540 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 4.55% टूट गई।
घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी रही। अगस्त सोना वायदा 1,43,711 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 1.16% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,23,437 रुपए प्रति किलोग्राम पर 3.21% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से महंगाई बढ़ने की आशंका फिर से बढ़ गई है। इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और WTI क्रूड ऑयल फिर 74 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया।
फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स के बाद डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी मजबूती देखने को मिली। फेड के कुछ सदस्य ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
हालांकि, फेड चेयरमैन अभी ब्याज दरों को लेकर जल्दबाजी के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि पहले आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करना चाहिए। इससे डॉलर में बहुत अधिक मजबूती आने की संभावना कम हो सकती है और निचले स्तरों पर सोने और चांदी को सहारा मिल सकता है।
इसके अलावा, दुनिया के केंद्रीय बैंकों की लगातार सोने की खरीदारी भी कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन दे सकती है।
विश्लेषकों का मानना है कि सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के अपने प्रमुख सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,055 डॉलर – 4,010 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,122 डॉलर – 4,150 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 57.00 डॉलर – 55.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 60.00 डॉलर – 61.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,43,100 रुपए – 1,42,200 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,44,400 रुपए – 1,45,150 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,20,000 रुपए – 2,16,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,26,600 रुपए – 2,30,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
मजबूत डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त, अमेरिका-ईरान तनाव और फेड की सख्त नीति के कारण दोनों धातुओं पर दबाव बना।
2. क्या अमेरिका-ईरान तनाव का असर सोने और चांदी पर पड़ रहा है?
हाँ, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई की चिंता बढ़ी है, जिससे बाजार में अस्थिरता आई है।
3. फेडरल रिजर्व की नीति का सोने पर क्या असर पड़ता है?
यदि ब्याज दरें बढ़ने की संभावना रहती है तो डॉलर मजबूत होता है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
4. क्या केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को सहारा मिल सकता है?
हाँ, विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी निचले स्तरों पर सोने की कीमतों को समर्थन दे सकती है।
5. इस सप्ताह किन आर्थिक घटनाओं पर निवेशकों की नजर रहेगी?
चीन के महंगाई आंकड़े, अमेरिका के जॉबलेस क्लेम्स, एक्सिस्टिंग होम सेल्स और अन्य आर्थिक संकेतक सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेंगे।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



