Wednesday, July 1, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: Fed Chair के भाषण से पहले आज MCX और COMEX...

Gold Price Today: Fed Chair के भाषण से पहले आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 01 जुलाई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 01 जुलाई, बुधवार को Fed Chair के भाषण से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,157 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,352 रूपए यानी (0.95%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,24,300 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 4,330 रूपए यानी (1.85%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 29.62 डॉलर यानी करीब (0.74%) की गिरावट के साथ 3,977.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.81 डॉलर (1.38%) गिरकर 57.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of the Week)
बुधवार, 1 जुलाई 2026

  • 02:30 PM | यूरोजोन – Inflation Rate YoY Flash (जून)
  • 05:45 PM | अमेरिका – ADP Employment Change (जून)
  • 06:30 PM | अमेरिका – Federal Reserve Chair Kevin Warsh का भाषण
  • 07:30 PM | अमेरिका – ISM Manufacturing PMI (जून)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में अमेरिकी फेड चेयरमैन के भाषण से पहले काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना और चांदी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। फिलहाल बाजार में वोलैटिलिटी बनी हुई है।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 4,038.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2.20% की बढ़त के साथ 59.922 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में रूपए की कमजोरी के कारण सोना और चांदी दोनों मजबूती के साथ बंद हुए। अगस्त सोना वायदा 0.09% बढ़कर 1,42,531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि सितंबर चांदी वायदा 2.66% की तेजी के साथ 2,28,563 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

दिनभर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना और चांदी निचले स्तरों से संभले, लेकिन अमेरिकी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आने के बाद दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गए।

फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के कारण सोने को ऊपरी स्तरों पर मजबूत रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद से चांदी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का अगला दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा, बाजार आज होने वाले अमेरिकी फेड चेयरमैन के भाषण का भी इंतजार कर रहा है, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

फेड चेयरमैन के भाषण से पहले डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में फिर से मजबूती आई है, जिससे सोने और चांदी की तेजी पर कुछ दबाव बना हुआ है।

विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह क्लोजिंग आधार पर सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल, फेड चेयरमैन के भाषण और अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल (Non-Farm Payroll) आंकड़ों के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 3,994 डॉलर – 3,955 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,074 डॉलर – 4,110 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 57.70 डॉलर – 56.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 61.20 डॉलर – 62.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,41,100 रुपए – 1,40,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,43,350 रुपए – 1,44,200 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,25,500 रुपए – 2,22,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,31,000 रुपए – 2,34,400 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज 01 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेड चेयरमैन के भाषण से पहले निवेशकों की सतर्कता, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख रहा। इससे कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

2. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों को कौन-कौन से फैक्टर प्रभावित कर सकते हैं?
इस सप्ताह फेड चेयरमैन का भाषण, अमेरिका के ADP रोजगार आंकड़े, ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI, यूरोजोन महंगाई के आंकड़े, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव सोने और चांदी की दिशा तय कर सकते हैं।

3. क्या मौजूदा गिरावट के बाद सोने और चांदी में खरीदारी का मौका बन सकता है?
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में अभी वोलैटिलिटी बनी हुई है। यदि कीमतें प्रमुख सपोर्ट स्तरों पर टिकती हैं तो निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग और वैल्यू बायिंग देखने को मिल सकती है। निवेशकों को जल्दबाजी से बचकर रणनीति बनानी चाहिए।

4. सोने और चांदी के लिए इस सप्ताह महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर क्या हैं?
विश्लेषकों के अनुसार गोल्ड के लिए 3,994–3,955 डॉलर और सिल्वर के लिए 57.70–56.00 डॉलर महत्वपूर्ण सपोर्ट हैं। वहीं, गोल्ड के लिए 4,074–4,110 डॉलर और सिल्वर के लिए 61.20–62.80 डॉलर प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर माने जा रहे हैं।

5. निवेशकों को अभी किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?
निवेशकों को फेड की मौद्रिक नीति, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए। यही सभी कारक आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular