Monday, June 29, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए एक्सपर्ट की राय, 29 जून 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 29 जून, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,43,575 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 489 रूपए यानी (0.34%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में तेजी देखी गई, जो 2,23,030 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,000 रूपए यानी (0.81%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 21.48 डॉलर यानी करीब (0.53%)की गिरावट के साथ 4,068.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.53 डॉलर (0.90%) गिरकर 58.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह लगातार गिरावट देखने को मिली, लेकिन निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग और सस्ती खरीदारी (बर्गेन बाइंग) के कारण कीमतों में कुछ सुधार भी आया। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बना हुआ है।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.20% की तेजी के साथ 4,096.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1.47% बढ़कर 59.22 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं मजबूती के साथ बंद हुईं। अगस्त सोना वायदा 0.72% की बढ़त के साथ 1,44,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि सितंबर चांदी वायदा 0.47% बढ़कर 2,23,472 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

हालांकि पूरे सप्ताह के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में दबाव बना रहा। सोना लगातार चौथे सप्ताह और चांदी सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुई। FOMC बैठक के फैसलों के बाद दोनों कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी फेड चेयरमैन ने संकेत दिया कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं और इस साल एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना भी जताई। इससे डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड बाजार को मजबूती मिली, जिसका दबाव सोने और चांदी पर पड़ा।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरों से भी सोने और चांदी में घबराहट वाली बिकवाली देखने को मिली। हालांकि बाद में डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली और अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव ने निचले स्तरों पर सोने और चांदी को सहारा दिया। इसके अलावा शॉर्ट कवरिंग और सस्ते भाव पर खरीदारी से भी कीमतों में सुधार आया।

विश्लेषकों का मानना है कि सोने के लिए 4,220 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी के लिए 66 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर रहेंगे। इन स्तरों के ऊपर टिकने के बाद ही कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है।

इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,055 डॉलर – 4,010 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,135 डॉलर – 4,180 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 57.40 डॉलर – 55.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 61.20 डॉलर – 62.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,43,300 रुपए – 1,42,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,45,150 रुपए – 1,46,200 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,20,000 रुपए – 2,16,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,26,000 रुपए – 2,29,100 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज सोने की कीमत में गिरावट क्यों देखने को मिली?
आज सोने की कीमतों पर मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त नीति, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का असर देखने को मिला। निवेशकों के सतर्क रुख के कारण सोने में दबाव बना रहा, जिससे MCX पर इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

2. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों को कौन-कौन से बड़े कारक प्रभावित कर सकते हैं?
इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी फेड की ब्याज दरों से जुड़े संकेत, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आर्थिक आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। इन सभी कारणों से बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

3. क्या मौजूदा समय में सोने और चांदी में निवेश करना सही रहेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को फिलहाल जल्दबाजी से बचना चाहिए। बाजार अभी भी काफी अस्थिर है और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम लगातार कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में निवेश का निर्णय अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की राय के आधार पर लेना बेहतर रहेगा।

4. सोने और चांदी में आगे तेजी आने के लिए किन स्तरों पर नजर रखना जरूरी है?
विश्लेषकों के अनुसार सोने और चांदी में मजबूत तेजी तभी देखने को मिल सकती है, जब दोनों धातुएं अपने महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकने में सफल हों। यदि ये स्तर पार नहीं होते हैं, तो बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव और दबाव बना रह सकता है।

5. पिछले सप्ताह सोने और चांदी का प्रदर्शन कैसा रहा?
पिछले सप्ताह सोना लगातार चौथे सप्ताह और चांदी लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुई। हालांकि सप्ताह के अंत में निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग और सस्ते भाव पर खरीदारी (बर्गेन बाइंग) के कारण दोनों कीमती धातुओं में कुछ सुधार देखने को मिला, लेकिन विशेषज्ञ अभी भी बाजार को अस्थिर मान रहे हैं।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular