Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 25 जून, गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,40,892 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 292 रूपए यानी (0.21%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,10,900 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,730 रूपए यानी (0.81%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 26.74 डॉलर यानी करीब (0.67%)की गिरावट के साथ 3,972.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.67 डॉलर (1.18%) गिरकर 56.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of the Day)
गुरुवार, 25 जून 2026
- 01:30 AM | अमेरिका – Federal Reserve Bank Stress Test Results
- 06:00 PM | अमेरिका – Core PCE Price Index (मई)
- 06:00 PM | अमेरिका – PCE Price Index (मई)
- 06:00 PM | अमेरिका – GDP Growth Rate (Q1 Final Reading)
- 06:00 PM | अमेरिका – Initial Jobless Claims (20 जून को समाप्त सप्ताह)
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोने और चांदी में प्रमुख सपोर्ट स्तर टूटने के बाद भारी बिकवाली देखने को मिली है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और जापानी येन में कमजोरी के कारण निवेशकों में घबराहट बढ़ी, जिससे दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट आई। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बना हुआ है।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों कमजोरी के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 3.39% गिरकर 4,008.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 6.42% की बड़ी गिरावट के साथ 58.087 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
घरेलू बाजार में भी भारी दबाव देखने को मिला। अगस्त सोना वायदा 3.59% टूटकर 1,41,270 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि जुलाई चांदी वायदा 5.65% की गिरावट के साथ 2,13,075 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर टूटने के बाद सोने और चांदी में तेज बिकवाली शुरू हो गई। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में भी बताया था कि दोनों धातुएं महत्वपूर्ण “मेक या ब्रेक” स्तरों के पास कारोबार कर रही हैं और सपोर्ट टूटने पर बाजार में घबराहट बढ़ सकती है।
फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और डॉलर इंडेक्स में मजबूती ने सोने और चांदी में बिकवाली को और तेज कर दिया। इसके अलावा, जापानी येन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक बाजारों में अतिरिक्त दबाव बना और कीमती धातुओं में घबराहट वाली बिकवाली देखने को मिली।
सोना करीब साढ़े सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी छह महीने के निचले स्तर पर फिसल गई है। हालांकि इतनी बड़ी गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी संभव है, लेकिन फेड की ब्याज दरों को लेकर स्पष्टता आने तक कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और अमेरिका के GDP तथा Core PCE Inflation आंकड़ों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 3,980 डॉलर – 3,920 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,040 डॉलर – 4,085 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 55.50 डॉलर – 53.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 60.00 डॉलर – 61.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,40,000 रुपए – 1,38,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,42,400 रुपए – 1,43,350 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,09,100 रुपए – 2,05,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,16,600 रुपए – 2,21,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. आज 25 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
सोने और चांदी की कीमतों पर फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपनाए हुए हैं, जिससे कीमती धातुओं में कमजोरी देखी जा रही है।
2. आज कौन-से बड़े आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय कर सकते हैं?
आज अमेरिका के Core PCE Price Index, PCE Inflation Data, Q1 GDP Final Reading, Initial Jobless Claims और Federal Reserve Bank Stress Test Results जारी होने हैं। ये सभी आंकड़े ब्याज दरों की भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।
3. जापानी येन में कमजोरी का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ा है?
जापानी येन के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कई दशकों के निचले स्तर पर पहुंचने से वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। इससे निवेशकों ने कई परिसंपत्तियों में मुनाफावसूली की, जिसके कारण सोने और चांदी में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।
4. क्या सोने और चांदी में निकट भविष्य में रिकवरी की संभावना है?
विश्लेषकों का मानना है कि हालिया भारी गिरावट के बाद तकनीकी आधार पर कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, जब तक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक कीमती धातुओं पर दबाव बना रह सकता है।
5. इस समय निवेशकों को किन प्रमुख कारकों पर नजर रखनी चाहिए?
निवेशकों को अमेरिकी GDP और Core PCE Inflation डेटा, डॉलर इंडेक्स की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व की नीति से जुड़े संकेतों पर नजर रखनी चाहिए। ये कारक आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (190K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



