Thursday, June 18, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी का हाल,...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी का हाल, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 17 जून 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 17 जून, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला – जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,52,823 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 334 रूपए यानी (0.22%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में बढ़त देखी गई, जो 2,50,130 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 30 रूपए यानी (0.01%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 0.82 डॉलर यानी करीब (0.02)% की बढ़त के साथ 4,332.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 0.16 डॉलर (0.21%) बढ़कर 70.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
बुधवार, 17 जून 2026

  • 11:30 PM | अमेरिका – Federal Reserve Interest Rate Decision
  • 11:30 PM | अमेरिका – FOMC Economic Projections
  • 11:30 PM | अमेरिका – Interest Rate Projections (पहला एवं दूसरा वर्ष)
  • 11:30 PM | अमेरिका – Longer-Term Interest Rate Projections

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के बीच सोना और चांदी स्थिर कारोबार करते रहे। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 4,354.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.24% की गिरावट के साथ 70.013 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।

घरेलू बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। एमसीएक्स पर अगस्त सोना वायदा 0.11% बढ़कर 1,53,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि जुलाई चांदी वायदा 0.54% गिरकर 2,50,105 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

सोना और चांदी दोनों फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों और 19 जून को अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर होने वाले अंतिम हस्ताक्षर पर है। फेड की नीतियों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद के चलते सोना 4,300 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर टिके हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श अपनी पहली मौद्रिक नीति बैठक में नरम रुख अपना सकते हैं। अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी इस संभावना को मजबूत कर रही है।

महंगाई के दबाव कम होने से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में भी नरमी देखने को मिल रही है, जिससे सोना और चांदी को समर्थन मिल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह सोना 4,120 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 64.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।

हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और फेड की बैठक के नतीजों के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,315 डॉलर – 4,270 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,385 डॉलर – 4,420 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 68.00 डॉलर – 65.50 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 72.40 डॉलर – 74.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,51,800 रुपए – 1,51,150 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,54,000 रुपए – 1,54,700 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,48,000 रुपए – 2,44,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,53,000 रुपए – 2,56,300 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में बढ़त क्यों देखने को मिली?
आज घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर हल्का दबाव देखने को मिला, जबकि चांदी ने मामूली बढ़त दर्ज की। निवेशकों की सतर्कता, वैश्विक आर्थिक संकेतों और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में सीमित कारोबार इसके प्रमुख कारण रहे।

2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है?
फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति का सीधा प्रभाव डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड पर पड़ता है। यदि फेड नरम रुख अपनाता है तो सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है, जबकि सख्त नीति की स्थिति में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ सकता है।

3. अमेरिका-ईरान शांति समझौते की संभावनाएं बुलियन बाजार को कैसे प्रभावित कर रही हैं?
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है और महंगाई की चिंताएं घट सकती हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव सोने और चांदी के बाजार पर देखने को मिल सकता है।

4. इस सप्ताह निवेशकों को किन प्रमुख आर्थिक घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए?
इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दर फैसला, FOMC आर्थिक अनुमान, डॉलर इंडेक्स की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक रहेंगे। ये सभी घटनाएं सोने और चांदी की दिशा तय कर सकती हैं।

5. क्या मौजूदा परिस्थितियों में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फेड की नीति, वैश्विक आर्थिक संकेत, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (189K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular