Sunday, June 14, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी,...

Gold Price Today: आज MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी, COMEX में गिरावट, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 12 जून, 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 12 जून, शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,50,312 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,013 रूपए यानी (0.68%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,43,320 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 3,000 रूपए यानी (1.25%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 10.42 डॉलर यानी करीब 0.23% की गिरावट के साथ 4,201.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.12 डॉलर (0.19%) गिरकर 63.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
शुक्रवार, 12 जून 2026

  • 07:30 PM | अमेरिका – Michigan Consumer Sentiment Preliminary (जून)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा ईरान पर प्रस्तावित हमले को टालने और शॉर्ट कवरिंग (Short Covering) के कारण कीमती धातुओं को समर्थन मिला। हालांकि बाजार का रुख अभी भी अस्थिर बना हुआ है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों मजबूती के साथ बंद हुए। गोल्ड अगस्त वायदा 2.60% की बढ़त के साथ 4,240.62 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई वायदा 4.36% बढ़कर 67.565 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया।

घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई। MCX पर गोल्ड अगस्त वायदा 0.62% बढ़कर 1,48,932 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई वायदा 1.76% की बढ़त के साथ 2,39,653 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

सोने और चांदी की कीमतों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह शॉर्ट कवरिंग रही, क्योंकि पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद दोनों धातुएं काफी अधिक बिकवाली (Oversold Zone) में पहुंच गई थीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है और कहा है कि जल्द ही ईरान के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी नरम पड़े, जिससे सोने और चांदी को समर्थन मिला।

इसके अलावा अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों (Jobless Claims) के आंकड़े भी कीमती धातुओं के लिए सकारात्मक रहे। बेरोजगारी दावे 2.29 लाख रहे, जबकि बाजार को 2.20 लाख दावों की उम्मीद थी।

हालांकि, यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है, जिससे सोने और चांदी की तेजी पर कुछ दबाव बन सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार सोना और चांदी अभी भी ओवरसोल्ड जोन में हैं। ऐसे में सोने में 4,365–4,400 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी में 70–72 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक तकनीकी उछाल (Bounce Back) देखने को मिल सकता है। फिलहाल नई शॉर्ट सेलिंग से बचने की सलाह दी जा रही है।

आज के सत्र में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,185 डॉलर – 4,140 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,274 डॉलर – 4,335 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 65.00 डॉलर – 62.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 69.10 डॉलर – 71.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,47,700 रुपए – 1,46,300 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,50,000 रुपए – 1,51,500 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,36,600 रुपए – 2,32,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,43,300 रुपए – 2,47,700 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी क्यों आई?
अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने के संकेत मिलने से वैश्विक बाजार में जोखिम की चिंता कम हुई। इसके साथ ही निवेशकों की शॉर्ट कवरिंग और कमजोर डॉलर ने सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन दिया।

2. क्या मौजूदा तेजी लंबे समय तक जारी रह सकती है?
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल यह तेजी तकनीकी रिकवरी और शॉर्ट कवरिंग से प्रेरित है। आगे की दिशा वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगी।

3. बढ़ती महंगाई का सोने और चांदी पर क्या असर पड़ता है?
महंगाई बढ़ने पर निवेशक अक्सर अपनी पूंजी की सुरक्षा के लिए सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। हालांकि, यदि इसके कारण ब्याज दरें बढ़ती हैं तो कीमतों पर दबाव भी आ सकता है।

4. क्या इस समय सोने और चांदी में निवेश करना सही रहेगा?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय के निवेशक चरणबद्ध तरीके से निवेश पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, तेज उतार-चढ़ाव के दौर में एकमुश्त निवेश की बजाय धीरे-धीरे निवेश करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।

5. आने वाले दिनों में किन कारणों से कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है?
कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर इंडेक्स की चाल, वैश्विक तनाव, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और प्रमुख आर्थिक आंकड़े आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (189K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular