Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: क्या क्रूड की गिरावट का असर सोने, चांदी के...

Gold Price Today: क्या क्रूड की गिरावट का असर सोने, चांदी के भाव पर होगा, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Gold Price Today, सोना भाव 2020: क्रूड का भाव एतिहासिक निचले स्तर पर चला गया है। इसका असर सोने, चांदी पर भी होगा। यहां जानिए क्रूड के भाव की गिरावट सोने, चांदी के भाव पर 21 अप्रैल 2020 को क्या असर डालेगी।

क्रूड के भाव में देर रात अमेरिका में भारी गिरावट आई। इसके बाद सोने और चांदी के भाव में तेजी आ गई। कमोडिटी मार्केट के इतिहास में पहली बार WTI अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट निगेटिव (-37) बैरल हो गया। चीन के सेंट्रल बैन ने ब्याज दर घटा दी है। चीन में 1 साल की लोन प्राइम रेट 0.20 फीसदी घटकर 3.85 फीसदी हो गई है।

स्टोरेज की समस्या होने के कारण क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट निगेटिव चला गया इसके बाद सुरक्षित सोना, चांदी में निवेश शुरू हुआ। सोने का इंटरनेशनल मार्केट में वायदा भाव 1700 डॉलर फिर चला गया।

कमोडिटी के दिग्गज एक्सपर्ट मनोज जैन के मुताबिक MCX पर सोने के भाव को 45300 रुपए पर सपोर्ट है। उनके मुताबिक आज सोने, चांदी में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा।

जैन ने कहा कि भारत में MCX पर सोने का वायदा भाव 45300 के ऊपर टिका रहेगा। अगर भाव 45800 रुपए के ऊपर गए तो फिर तेज होकर 46100 से 46330 रुपए तक जा सकते हैं।

चांदी का भाव भी देर रात 15.50 डॉलर के पार चला गया। MCX पर चांदी का वायदा 42800 रुपए के सपोर्ट के ऊपर चला गया। इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर आज भारत में भी पड़ेगा।

जैन के मुताबिक चांदी घरेलू बाजार में 42500 रुपए के सपोर्ट पर टिकी रहेगी। अगर भाव 43100 रुपए के ऊपर बने रहे तो फिर 43800 रुपए तक जा सकता है। जैन ने कहा कि दोनों ही कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए ट्रेडर्स गिरावट पर खरीद कर सकते हैं।

IBJA के मुताबिक सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्ता वाले सोने का भाव 45793 रुपए रहा। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने का भाव 45610 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह चांदी का भाव 42280 रुपए प्रति किलो रहा।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 46000-46400रुपए पर आ सकता है।

केडिया ने MCX पर चांदी का मई वायदा 42700 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 42200 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। केडिया ने कहा कि चांदी ऊपर में 43500-43850 रुपए तक आ सकती है। केडिया के मुताबिक आज डॉलर के मुकाबले रुपया 76.6-76.4 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 45300 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 45800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 44500 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी वायदा 43300 पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 44100 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। चांदी ऊपर में 42000 रुपए तक आ सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular