Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 29 मई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 29 मई, शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,56,601 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 324 रूपए यानी (0.21%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,68,190 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,347 रूपए यानी (0.5%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 6.20 डॉलर यानी करीब 0.14% की गिरावट के साथ 4527.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.042 डॉलर (0.04%) गिरकर 75.875 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच बाजार में तेजी आई। हालांकि ट्रेंड अभी भी काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए। गोल्ड अगस्त फ्यूचर्स 4,532.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 1.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 75.912 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 1.36% मजबूत होकर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। गोल्ड जून फ्यूचर्स 1,56,925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 0.83% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 2,69,537 रुपए प्रति किलोग्राम पर 1.25% की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में रिकवरी आई। सोना 9 हफ्तों के निचले स्तर और चांदी 4 हफ्तों के निचले स्तर से उबरती दिखी।

अमेरिका की GDP उम्मीद से कम 1.6% रही, जबकि बेरोजगारी दावों (Jobless Claims) का आंकड़ा बढ़कर 2,15,000 पहुंच गया। इन आंकड़ों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और ईरान 60 दिनों के सीजफायर और शांति वार्ता के प्रस्ताव पर सहमत हो सकते हैं, हालांकि इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी होगी। इस खबर के बाद भी सोने और चांदी में रिकवरी देखने को मिली।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह चांदी 69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,343 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है।

अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो जाता है, तो यह सोने और चांदी दोनों के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत साबित हो सकता है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक घटनाओं के कारण आज भी बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

हम सप्ताहांत के कारोबार और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की बातचीत को देखते हुए सोने और चांदी में खरीदारी वाले सौदों में हर बढ़त पर मुनाफावसूली की सलाह देते हैं।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,500 डॉलर – 4,467 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,574 डॉलर – 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 74.40 डॉलर – 72.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 78.80 डॉलर – 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,56,100 रुपए – 1,55,500 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,57,700 रुपए – 1,58,650 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,65,500 रुपए – 2,61,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,74,400 रुपए – 2,78,000 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों देखने को मिली?
आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता रही। अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत के कारण भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे कीमती धातुओं में दबाव देखने को मिला।

2. क्या अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है?
हाँ, अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होता है तो इससे वैश्विक तनाव कम हो सकता है। ऐसे में निवेशकों का सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने और चांदी की तरफ रुझान कम हो सकता है। हालांकि समझौते की प्रक्रिया में देरी या तनाव बढ़ने की स्थिति में कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

3. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का सोने और चांदी के बाजार पर क्या असर पड़ा है?
अमेरिका की GDP उम्मीद से कमजोर रही और बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई, जिससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर दबाव बना। इन आंकड़ों ने सोने और चांदी को कुछ सपोर्ट दिया क्योंकि कमजोर आर्थिक डेटा के बाद निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।

4. क्या इस समय सोने और चांदी में निवेश करना सही रहेगा?
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए और छोटे हिस्सों में निवेश की रणनीति अपनानी चाहिए। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट के दौरान खरीदारी के अवसर बन सकते हैं, लेकिन जोखिम प्रबंधन बेहद जरूरी है।

5. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों को कौन-कौन से फैक्टर प्रभावित कर सकते हैं?
कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व का रुख, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और वैश्विक आर्थिक आंकड़े आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा तय करेंगे। इन सभी कारणों से बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (188K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular