Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 20 मई, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,59,136 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 56 रूपए यानी (0.04%) की तेजी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में गिरावट देखी गई, जो 2,68,314 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,805 रूपए यानी (0.67%) की गिरावट को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 47.90 डॉलर यानी करीब 1.06% की गिरावट के साथ 4463.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 1.154 डॉलर (1.48%) गिरकर 74.015 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
मंगलवार, 20 मई 2026
- 06:45 AM | चीन – Loan Prime Rate 1Y
- 06:45 AM | चीन – Loan Prime Rate 5Y
- 11:30 AM | यूके – Inflation Rate YoY (April)
- 02:30 PM | यूरो एरिया – Core Inflation Rate YoY Final (April)
- 11:30 PM | अमेरिका – FOMC Minutes
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और बढ़ गई। बाजार का ट्रेंड फिलहाल काफी अस्थिर बना हुआ है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 1.59% गिरकर 4,485.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 4.48% टूटकर 73.978 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में रूपए में कमजोरी के बावजूद सोना और चांदी गिरावट के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.20% की गिरावट के साथ 1,59,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 2.36% टूटकर 2,70,119 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से हटकर सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी डॉलर की तरफ बढ़ रहा है।
विभिन्न कमोडिटी की आयात कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा अमेरिका में बढ़ती महंगाई के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी मजबूत हुई है, जो बुलियन बाजार के लिए नकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे फिसल गई हैं, जबकि चांदी भी 74 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे आ गई है। अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच दोनों कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह सिल्वर के लिए 64.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और गोल्ड के लिए 4,343.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।
डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान शांति समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
हमने अपनी कल सुबह की रिपोर्ट में चांदी को 2,71,000–2,67,000 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी थी, जिसमें 2,63,000 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस और 2,81,000–2,85,000 रुपए का लक्ष्य दिया गया था। जिन निवेशकों ने हमारी सलाह के अनुसार खरीदारी की है, उन्हें सुझाव है कि दिए गए स्टॉप लॉस का सख्ती से पालन करें और बताए गए लक्ष्य स्तरों के आसपास मुनाफावसूली करें।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,454 डॉलर – 4,420 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,522 डॉलर – 4,570 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 72.00 डॉलर – 69.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 76.60 डॉलर – 78.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,57,700 रुपए – 1,56,650 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,60,350 रुपए – 1,61,100 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,66,600 रुपए – 2,63,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,74,400 रुपए – 2,80,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की सबसे बड़ी वजह क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स में मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बुलियन बाजार को प्रभावित कर रही है। इसी वजह से सोने और चांदी में लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
2. क्या इस समय सोने और चांदी में निवेश करना सुरक्षित माना जा सकता है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में कीमती धातुओं में निवेश लंबी अवधि के लिए सुरक्षित माना जा सकता है, लेकिन शॉर्ट-टर्म में काफी अस्थिरता बनी हुई है। इसलिए निवेशकों को स्टॉप लॉस और सही एंट्री लेवल का ध्यान रखना चाहिए।
3. अमेरिका-ईरान तनाव का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ रहा है?
अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण वैश्विक निवेशकों में सतर्कता बढ़ी हुई है। इससे कभी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को सपोर्ट मिलता है, तो कभी मजबूत डॉलर की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिलता है।
4. क्या अमेरिकी महंगाई और फेडरल रिजर्व की नीति बुलियन बाजार की दिशा तय कर सकती है?
हाँ, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका बुलियन बाजार पर बड़ा असर डालती है। ऊंची ब्याज दरें डॉलर को मजबूत बनाती हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
5. इस सप्ताह निवेशकों को किन बड़े आर्थिक इवेंट्स पर नजर रखनी चाहिए?
इस सप्ताह चीन के Loan Prime Rate, यूके की Inflation Rate रिपोर्ट, यूरो एरिया की Core Inflation रिपोर्ट और अमेरिका के FOMC Minutes जैसे बड़े आर्थिक आंकड़े जारी होने हैं। इन इवेंट्स का सीधा असर डॉलर, बॉन्ड यील्ड और सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (188K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



