Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import India: सोने का आयात मार्च में 6 साल के निचले...

Gold Import India: सोने का आयात मार्च में 6 साल के निचले स्तर पर आया, अब कोरोना का असर होगा

Gold Import March 2020: कोरोना वायरस के कारण इकोनॉमी पर कई तरह के असर हो रहे हैं। अब रिपोर्ट आई है कि सोने के दूसरे सबसे बड़े ग्राहक भारत में सोने के इंपोर्ट में भारी गिरावट आई है।

एक सरकारी सूत्र के हवाले से पता चला है कि मार्च 2020 में सोने के इंपोर्ट (आयात) में भारी कमी दर्ज की गई है। मार्च में इंपोर्ट गिरकर साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

पिछले महीने इंपोर्ट में 73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2020 में इंपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 93.24 टन से गिरकर 25 टन ही रह गया है।

अगर वैल्यू के हिसाब से देखें तो मार्च में आयात 63 फीसदी गिरकर 1.22 अरब डॉलर रह गया। फरवरी में सोने का आयात ज्यादा कीमतों के कारण 41 फीसदी गिर गया था। भारत में फरवरी 2020 में 46 टन सोने का आयात हुआ था। फरवरी 2019 में 77.64 टन सोना भारत ने मंगाया था।

मार्च 2020 में सोने का भाव 44913 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं 24 फरवरी को सोने का भाव 43698 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था। सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन का पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था।

इसके बाद से पूरे देश में सराफा बाजार बंद है। हाजिर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद है। सोने, चांदी का किसी तरह का व्यापार नहीं हो रहा है।

बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की गई थी। पिछले साल अप्रैल में 110.18 टन सोने का आयात हुआ था। ज्वेलर्स इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक अप्रैल में भी सोने के आयात में गिरावट की संभावना है।

वहीं MCX पर सोने का भाव नए रिकॉर्ड बना रहा है। दरअसल 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अचानक सोने, चांदी की खरीद में तेजी नहीं आने की उम्मीद है। लोग बाजार में पहले राशन और जरूरी सामान की खरीद करेंगे।

लॉकडाउन के बाद सिर्फ उन्हीं ग्राहकों से पहले मांग आ सकती हैं जिनके घरों में शादियां हैं। दूसरी तरफ कोरोना के डर के चलते आम ग्राहक बाजारों में कम ही निकलेंगे। ज्वेलर्स के मुताबिक सामान्य ग्राहकी आने में थोड़ा समय लग सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए हमारा मोबाइल नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular