Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए ज्वेलरी एक्सपोर्टर्स के लिए ड्यूटी-फ्री सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा तय कर दी है। इस फैसले के बाद आज 15 मई, शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,60,562 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,416 रूपए यानी (0.87%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,81,551 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 9,551 रूपए यानी (3.28%) की गिरावट को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 69.50 डॉलर यानी करीब 1.49% की गिरावट के साथ 4615.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 3.868 डॉलर (4.36%) गिरकर 81.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोना और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली क्योंकि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम होती उम्मीदों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर बाजार पर पड़ा। बाजार का रुख फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.46% गिरकर 4,685.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 4.52% टूटकर 85.328 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.13% की कमजोरी के साथ 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 3.04% गिरकर 2,91,102 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में तेज बढ़त के बाद सोना और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली। गुरुवार को जारी अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। साथ ही जून की फेड बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से सोना और चांदी पर दबाव बढ़ा।
ऊर्जा और अन्य कमोडिटी कीमतों में तेजी के कारण डॉलर इंडेक्स मजबूत बना हुआ है, जिससे कीमती धातुओं की तेजी सीमित हो रही है। अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी 4.40% के ऊपर बनी हुई है, जो डॉलर को सपोर्ट दे रही है।
अब बाजार की नजर अमेरिका और चीन के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर है, जिससे आगे की दिशा तय हो सकती है। फिलहाल सोना और चांदी दोनों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि इस सप्ताह क्लोजिंग आधार पर चांदी 76 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,555 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है।
आज के कारोबार में भी डॉलर इंडेक्स की चाल और अमेरिका-चीन बैठक के नतीजों के चलते सोना और चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,634 डॉलर – 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,722 डॉलर – 4,770 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 83.00 डॉलर – 80.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 87.70 डॉलर – 90.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,60,300 रुपए – 1,59,100 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,63,200 रुपए – 1,64,400 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,85,500 रुपए – 2,78,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,96,600 रुपए – 3,02,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. सरकार ने ड्यूटी-फ्री गोल्ड इंपोर्ट पर 100 किलोग्राम की सीमा क्यों लगाई है?
भारत सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने और बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि गोल्ड इंपोर्ट पर नियंत्रण रखने से डॉलर की मांग कम होगी और देश के फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव घटेगा। यह कदम ज्वेलरी एक्सपोर्ट सेक्टर में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भी उठाया गया है।
2. नए गोल्ड इंपोर्ट नियमों का ज्वेलरी एक्सपोर्टर्स पर क्या असर पड़ सकता है?
नए नियमों के तहत एक्सपोर्टर्स को अधिक दस्तावेजी प्रक्रिया और सख्त अनुपालन का पालन करना होगा। इससे छोटे और मध्यम ज्वेलरी कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक नियमों के कारण निर्यात की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और कारोबार की लागत भी बढ़ सकती है।
3. अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीति का सोने-चांदी पर क्या असर पड़ा?
अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की घटती उम्मीदों के कारण डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। मजबूत डॉलर की वजह से निवेशकों ने सोना और चांदी में मुनाफावसूली की, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में दबाव देखने को मिला।
4. बाजार में आगे सोना और चांदी की चाल कैसी रह सकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स की दिशा, अमेरिका-चीन बैठक के नतीजे और वैश्विक आर्थिक संकेतक आगे की चाल तय करेंगे। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो सोना सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से मजबूती दिखा सकता है।
5. निवेशकों को मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। चरणबद्ध निवेश और महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों पर नजर बनाए रखना बेहतर रणनीति हो सकती है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प माना जा रहा है, लेकिन शॉर्ट टर्म में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (188K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



