Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए...

Gold Price Today: आज सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आगे क्या होगा

Gold Price Today: संकट के समय सोने, चांदी के भाव आसमान छूते हैं ये बात अब सच हो रही है। आज MCX पर सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। एक्सपर्ट से नीचे जानिए सोने, चांदी में आगे और कितनी तेजी आ सकती है।

आज दिन के दौरान MCX पर सोने का भाव 3.4 फीसदी और चांदी का भाव 5.3 फीसदी तक तेज हो गया। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने, चांदी के भाव में तेजी देखी गई। गोल्ड प्राइस टूडे ने अपनी पिछली रिपोर्ट में ही बताया था कि आगे सोने, चांदी में तेजी आने की संभावना है। आज शेयर बाजार में भी भारी तेजी रही।

MCX पर सोने का भाव 1398 रुपए तेज होकर 45120 पर पहुंच गया। सोने के भाव ने आज 45724 रुपए का नया ऊंचा स्तर छुआ। इसी तरह चांदी का 2417 रुपए की तेजी के साथ 43640 रुपए की ऊंचाई पर पहुंच गया।

16 मार्च 2020 को सोने का भाव 38400 रुपए था पिछले 20 दिन में सोने के भाव में 19 फीसदी की तेजी आ चुकी है। दूसरी तरफ विश्व के सबसे बड़े सोना आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR गोल्ड ट्रस्ट में सोने की होल्डिंग पिछले एक सप्ताह में 964 टन से बढ़कर 984.26 टन हो चुकी है।

अधिकतर एक्सपर्ट सोने में आगे तेजी की संभावना जता रहे हैं। भारत में सराफा बाजार 21 दिन के लॉकडाउन के कारण बंद है लेकिन MCX में कारोबार चालू है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन रोजाना मुंबई में सोने के भाव जारी कर रहा है। मुंबई में भी सराफा बाजार बंद है।

IBJA के मुताबिक मुंबई में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 45121 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 99.5 फीसदी का भाव 44940 और 91.6 फीसदी का भाव 41331 रुपए रहा। इसी तरह 1 किलो चांदी का भाव 42200 रुपए प्रति किलो रहा।

IBJA Gold Price Today 7 April 2020

हालांकि सोने के भाव शाम को बंद होते समय गिरकर 44880 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए वहीं चांदी का भाव 100 रुपए तेज होकर 42300 रुपए हो गया।

IBJA Gold, Silver Closing Rate

3 अप्रैल 2020 शुक्रवार से अब तक सोने में 1185 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आ चुकी है। वहीं चांदी के भाव में 1890 रुपए की तेजी आ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट भाव 1651 डॉलर पर चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 15.26 डॉलर पर है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक सोने के भाव में तेजी के पीछे दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों से ब्याज दर की कटौती की उम्मीद और राहत पैकेज है।

कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था मंदी की और जा रही है जिससे बचाने के लिए राहत पैकेज आएंगे। अधिकतर जानकार सोने में गिरावट पर खरीद की सलाह दे रहे हैं।

केडिया के मुताबिक बाजार में नई खरीद हो रही है। ओपन इंटरेस्ट में 1.49 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। अजय केडिया के मुताबिक आने वाले समय में इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1940 डॉलर का लेवल भी छू सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने का भाव अगले 1 महीने में 48000 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं चांदी का भाव 45000 हजार रुपए का स्तर छू सकता है। उनके मुताबिक रुपए में कमजोरी से भी सोने का भाव बढ़ेगा। दूसरी तरफ इंपोर्ट में भी कमी देखी गई है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular