Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी, जानिए एक्सपर्ट की राय, 12 मई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 12 मई, मंगलवार को कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,54,086 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 423 रूपए यानी (0.28%) की तेजी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,82,075 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 3,764 रूपए यानी (1.35%) की बढ़त को दर्शाता है।

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 6.20 डॉलर यानी करीब 0.13% की बढ़त के साथ 4734.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 1.102 डॉलर (1.28%) बढ़कर 87.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी मिला-जुला रुख के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 4,728.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 6.29% की तेज बढ़त के साथ 85.948 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.74% बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,53,663 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 6.26% की तेजी के साथ 2,78,311 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी में काफी ज्यादा अस्थिरता देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच कमजोर पड़ती शांति वार्ता से वैश्विक कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है।

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले सोना 4,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर मजबूत बना हुआ है। वहीं चांदी ने साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर 80 डॉलर का स्तर पार करने के बाद 2 महीने के उच्च स्तर को छू लिया है।

सेफ हेवन खरीदारी और महंगाई की चिंताओं के कारण सोना और चांदी दोनों में मजबूती बनी हुई है। अगर इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा और पश्चिम एशिया तनाव से जुड़ी स्थिति में कोई सकारात्मक प्रगति होती है, तो कीमती धातुओं में और तेजी देखने को मिल सकती है।

हालांकि दोनों धातुओं में फिलहाल काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन इस सप्ताह क्लोजिंग के आधार पर चांदी 76 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,555 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकता है।

डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों में उतार-चढ़ाव के कारण इस सप्ताह भी सोने और चांदी में तेज हलचल बनी रहने की संभावना है।

हम सोने में 1,53,000–1,52,200 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह देते हैं। नीचे की तरफ 1,51,500 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। ऊपर में लक्ष्य 1,54,000–1,54,800 रुपए रहेगा।

वहीं चांदी में 2,74,000–2,68,000 रुपए के आसपास खरीदारी की सलाह है। नीचे की तरफ 2,63,500 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। ऊपर में लक्ष्य 2,84,000–2,88,000 रुपए रहेगा।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,681 डॉलर – 4,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,770 डॉलर – 4,810 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 82.40 डॉलर – 80.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 88.80 डॉलर – 92.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,52,800 रुपए – 1,52,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,54,400 रुपए – 1,55,500 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,72,500 रुपए – 2,68,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,84,000 रुपए – 2,88,000 रुपए

अजय केडिया की राय
कमोडिटीज (Commodities)

  • गोल्ड: 4,745.60 डॉलर (+0.65%) — कल 0.75% की बढ़त दर्ज की थी, आज दिन के निचले स्तर के करीब कारोबार
  • सिल्वर: 87.09 डॉलर (+2.02%) — चांदी ने बाजार में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, लगभग 7% की जोरदार तेजी के साथ सोने से बेहतर प्रदर्शन

टॉप कमोडिटी न्यूज़

  • शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सोना लगभग तीन हफ्ते के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
  • अमेरिका-चीन टैरिफ समझौते में प्रगति की खबरों के बाद चांदी में एक ही सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और इसने बाजार की सुर्खियां बटोरीं।

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. सोना और चांदी में इस समय सबसे बड़ा सपोर्ट कौन-से फैक्टर दे रहे हैं?
सेफ हेवन खरीदारी, पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों को लेकर चिंता सोना और चांदी दोनों को मजबूत समर्थन दे रहे हैं। निवेशक आर्थिक अनिश्चितता के समय कीमती धातुओं को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।

2. चांदी ने हाल के दिनों में इतना मजबूत प्रदर्शन क्यों किया है?
चांदी ने 80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का अहम स्तर पार करने के बाद मजबूत तेजी दिखाई है। इसके अलावा अमेरिका-चीन टैरिफ समझौते में प्रगति और औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद से चांदी में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है।

3. क्या अमेरिका-ईरान तनाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है?
हाँ, अमेरिका और ईरान के बीच कमजोर पड़ती शांति वार्ता और पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ा रहा है। इसी वजह से निवेशक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं।

4. विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह बाजार में कैसी चाल रह सकती है?
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी महंगाई डेटा के कारण इस सप्ताह बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, सुरक्षित निवेश की मांग दोनों धातुओं को समर्थन दे सकती है।

5. क्या मौजूदा समय में सोना और चांदी निवेश के लिए अच्छे विकल्प माने जा रहे हैं?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता, महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना और चांदी अभी भी मजबूत निवेश विकल्प बने हुए हैं। खासकर चांदी में तेजी की संभावना अधिक बताई जा रही है क्योंकि इसमें निवेश और औद्योगिक दोनों तरह की मांग मजबूत हो रही है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular