Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने का भाव, जानिए सोने चांदी का सर्राफा...

Gold Price Today: आज सोने का भाव, जानिए सोने चांदी का सर्राफा में रेट

नई दिल्ली: सर्राफा बाजार पिछले 2 दिन से बंद है। शनिवार को 26 जनवरी होने के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार नहीं खुले। आज रविवार होने के कारण भी बाजार बंद थे। वहीं सोने के भाव में शुक्रवार के दिन कुछ खास हलचल नहीं रही। शादियों की मांग के कारण हालांकि भाव में कुछ उछाल आया। गुरुवार को सोने के भाव स्थिर थे। शुक्रवार तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट 90 रुपए की तेजी के साथ के साथ 33,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी तेज ही रहा।

सर्राफा बाजार में चांदी हाजिर का भाव 100 रुपए किलो बढ़कर 40,050 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। सोने के भाव में तेजी का कारण शादियों का सीजन है। शादियों का सीजन शुरू होने के कारण ज्वेलर्स और खरीदार दोनों ही खरीद कर रहे हैं। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव दिल्ली के सर्राफा बाजार में 25,500 रुपए पर स्थिर रहा। चांदी में तेजी के कारण साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी 42 रुपए तेज हो गया और 39,036 रुपए पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों का भाव स्थिर रहा। 100 चांदी के सिक्के 78000 रुपए में बिक रहे थे। वहीं इनकी खरीद का भाव 77,000 रुपए रहा।

शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1296 डॉलर प्रति औंस था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1300 डॉलर का स्तर छूने ही वाला है। वहीं दिल्ली में 99.5 फीसदी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 90 रुपए की तेजी के साथ 33,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में सोने का भाव जीएसटी के साथ 32250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी का भाव 38,750 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं जयपुर और जोधपुर में सोना 33000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular