Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, यहां जानिए एक्सपर्ट...

Gold Price Today: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, यहां जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today: सोने, चांदी के इंटरनेशनल भाव में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी देखी गई थी। आज सोने का भाव कैसा रहेगा यहां पर जानिए देश के बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय। 30 मार्च 2020 को MCX पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग चालू है।

कॉमेक्स पर सोने का भाव (Gold Price) 1600 डॉलर पार कर गया था। भारत में MCX पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग हो रही है। पूरे देश में कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सराफा बाजार पिछले 8 दिन से बंद है।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। उन्होंने सोने का वायदा 43600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 43850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव MCX पर 43350 से 43100 तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी का मई वायदा 41000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 41380 रुपए का स्टॉप लास लगाना चाहिए। आज चांदी के लिए उन्होंने 40720 रुपए से 40200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

सोमवार की सुबह MCX खुलते ही आज चांदी 1250 रुपए सस्ती होकर 39644 रुपए पर पहुंच गई। MCX पर सुबह 9.30 बजे सोने का भाव 181 रुपए गिरकर 43390 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

IBJA के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार को सोने का भाव 43675 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 43500 रुपए था। वहीं चांदी का भाव 41400 रुपए प्रति किलो रहा।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी रहेगी। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 43200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 42700 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 43900 रुपए पर आ सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी का मई वायदा 40500 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 39800 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि चांदी ऊपर में 42300 रुपए तक आ सकती है।

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1619 डॉलर और चांदी का भाव 14 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 43560 रुपए और चांदी का भाव 41019 रुपए पर बंद हुआ था।

गोल्ड प्राइस टूडे आपके और आपके परिवार के स्वस्थ्य रहने की प्रार्थना करता है। आप सभी अपना और परिवार का ख्याल रखें। जल्द ही हम सभी मजबूती से मिलकर इस संकट से बाहर निकल आएंगे।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular