Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price News Today: सोने का भाव शुक्रवार को कैसा रहेगा, जानिए...

Gold Price News Today: सोने का भाव शुक्रवार को कैसा रहेगा, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold Price, Silver Rate: सोने के भाव में MCX पर तेजी आई लेकिन हाजिर बाजार में गिरावट रही। जानिए शुक्रवार को सोने का भाव तेज रहेगा गिरेगा। आप भाव के साथ डॉलर और रुपए की चाल पर भी नजर बनाए रखें।

MCX पर सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) में गुरूवार को तेजी आई। दरअसल अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या 2.81 लाख तक पहुंच गई है। ये 2017 के बाद सबसे ज्यादा है। कोरोना वायरस का असर अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

डॉलर इंडेक्स में मजबूत तेजी के कारण सोने, चांदी में तेजी पर ब्रेक लग गया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सोने का भाव 1450 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस होल्ड कर रहा है। वहीं चांदी भी 11.80 डॉलर के ऊपर टिकी हुई है।

रुपए में कमजोरी के कारण भारत में MCX पर सोने को सपोर्ट मिल रहा है। MCX पर सोने का भाव 39500 रुपए के ऊपर टिका हुआ है। वहीं चांदी का भाव 35000 रुपए टच कर रहा है।

जैन के मुताबिक आज सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोने का भाव आज इंटरनेशनल मार्केट में 1450 से 1500 डॉलर के बीच रह सकता है। वहीं चांदी का भाव 11.7 से 12.7 डॉलर के बीच रह सकता है।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव 39200 से 40500 की रैंज में रह सकता है। वहीं चांदी का भाव 34000 से 36300 की रैंज में रह सकता है। उन्होंने का कि डॉलर के मुकाबले गुरूवार को रुपए में रिकॉर्ड गिरावट आ गई।

डॉलर ने 75.41 का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर बनाया। पूरे विश्व में मंदी की आशंका के चलते डॉलर की मांग अचानक बढ़ गई है। जैन ने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपएय 74.7 से 75.5 की रैंज में रह सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में कमजोरी रहेगी। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 39900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 43000 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना गिरकर 39100 रुपए पर आ सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी का मई वायदा 35500 पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 36200 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि चांदी गिरकर 34500 रुपए तक आ सकती है।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने सोने का वायदा 39550 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 39550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव MCX पर 39850 से 40100 तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी का वायदा 34500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 34000 रुपए का स्टॉप लास लगाना चाहिए। आज चांदी के लिए उन्होंने 35000 रुपए से 35600 रुपए का लक्ष्य दिया है।

शुक्रवार को सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1483 डॉलर और चांदी का भाव 12.31 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं MCX पर सोना वायदा 47 रुपए की तेजी के साथ 39770 रुपए पर और चांदी का वायदा भाव 1352 रुपए तेज होकर 35259 रुपए पर बंद हुआ।

गुरूवार को दिल्ली में सोने का भाव 760 रुपए गिरकर 41720 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 1160 रुपए की गिरावट के साथ 36400 रुपए पर आ गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular