Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver Price Today: क्या आज भी सोने, चांदी में भारी गिरावट...

Gold, Silver Price Today: क्या आज भी सोने, चांदी में भारी गिरावट रहेगी, जवाब यहां जानिए

Silver price today News, सोना, चांदी भाव आज: सोने और चांदी में भारी गिरावट के बाद आज 17 मार्च 2020, मंगलवार को क्या होगा यहां जानिए दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट की राय।

सोने और चांदी में भारी गिरावट का दौर चल रहा है। विश्व के वित्तीय बाजारों के लिए काला सोमवार था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने के बावजूद सभी दूर बिकवाली का माहौल देखने को मिला।

अमेरिका के ब्याज दर को शून्य के बराबर ले जाने का असर भी नहीं हुआ। अमेरिका में डाओ जोंस में निचला सर्किट फिर से लग गया और भारी बिकवाली देखी गई। इंट्राडे के सेशन के दौरान सोने ने 1451 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। चांदी के भाव तो 16 फीसदी गिरकर 12 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गए।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी में गिरावट का प्रमुख कारण विश्व के शेयर बाजारों में बिकवाली, बुलियन वायदा में मार्जिन की बढ़ोतरी, गोल्ड ईटीएफ की बिकवाली और कोरोना वायरस के कारण ग्राहकों की कम मांग है।

जैन ने कहा कि सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोने का भाव 1470 से 1555 डॉलर की रैंज में ट्रेड कर सकता है। वहीं चांदी का भाव 12.20 से 14 डॉलर की रैंज में रह सकता है।

MCX पर सोने का भाव 38400 से 40500 की रैंज में ट्रेड कर सकता है। वहीं चांदी का भाव 35500 रुपए से 38400 रुपए के बीच रह सकता है। जैन ने कहा कि अगर कोई लंबे समय का निवेशक है तो उसे चांदी को 35500 से 32500 रुपए की रैंज में खरीदारी करनी चाहिए।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में कमजोरी रहेगी। उन्होंने MCX पर सोने को 39800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 40200 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना गिरकर 38800 रुपए पर आ सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी का मई वायदा 37000 पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 38100 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि चांदी गिरकर 34000 रुपए तक आ सकती है।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने सोने का अप्रैल वायदा 39450 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

इसके लिए 39300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव MCX पर 39750 से 39900 तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी का मार्च वायदा 36200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 35800 रुपए का स्टॉप लास लगाना चाहिए। आज चांदी के लिए उन्होंने 36500 रुपए से 36900 रुपए का लक्ष्य दिया है।

सोमवार को हाजिर बाजारों में सोने के भाव में तेजी देखी गई थी। वहीं चांदी के भाव में भारी गिरावट थी। यहां जानिए देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव।

सोने और चांदी का भाव यहां देखें

सोमवार को सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1490 डॉलर और चांदी का भाव 12.78 डॉलर पर बंद ट्रेड कर रहा है। वहीं MCX पर सोना वायदा 767 रुपए गिरकर 39581 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का वायदा भाव 4087 रुपए गिरकर 36400 रुपए पर बंद हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular