Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए एक्सपर्ट की राय, 20 अप्रैल 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 20 अप्रैल, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 9:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,53,030 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,579 रूपए यानी (1.02%) की कमजोरी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,53,168 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 3,974 रूपए यानी (1.55%) की कमजोरी को दर्शाता है।

आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सुबह 9:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 67.30 डॉलर यानी करीब 1.40% की गिरावट के साथ 4812.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 1.567 डॉलर (1.91%) बढ़कर 80.275 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

ट्रम्प की ईरान को नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सोमवार को पाकिस्तान जाएंगे।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी है, लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना किसी भी संभावित युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को रोकने के तेहरान के रुख को भी दोहराया।

ट्रंप ने कहा कि बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी दूत सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। साथ ही, उन्होंने अपनी चेतावनी भी दोहराई कि अगर ईरान उनकी शर्तें मानने से इनकार करता है, तो वह ईरान के पुलों और पावर प्लांटों को नष्ट कर देंगे।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए। सोने का जून वायदा अनुबंध 1.48% की बढ़त के साथ 4,879.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रहा, जबकि चांदी का मई वायदा अनुबंध 3.98% की तेजी के साथ 81.842 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। इसी तरह घरेलू बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा गया, जहाँ सोने का जून वायदा अनुबंध 0.95% की वृद्धि के साथ 1,54,609 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का मई वायदा अनुबंध 3.42% की बढ़त के साथ 2,57,142 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे हफ्ते बढ़त दर्ज की गई और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने की घोषणा के बाद ये 4 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, बॉन्ड मार्केट में मुनाफावसूली और जोखिम वाली संपत्तियों (riskier assets) में तेजी के बीच पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों ने प्रमुख रेजिस्टेंस स्तरों को पार कर लिया। अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से भी सोने और चांदी में मजबूती देखी जा रही है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की शांति समझौते की शर्तें ईरान को पूरी तरह स्वीकार नहीं हैं और यदि वे किसी समझौते पर पहुंचने में असमर्थ रहते हैं, तो इससे सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर नीचे गिर सकती हैं।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,840 डॉलर – 4,770 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,910 डॉलर – 4,955 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 78.80 डॉलर – 76.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 84.00 डॉलर – 86.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,53,350 रुपए – 1,52,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,55,500 रुपए – 1,56,800 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,53,000 रुपए – 2,48,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,61,000 रुपए – 2,66,000 रुपए

केडिया कमोडिटी की सोने, चांदी पर राय (Kedia Commodity Gold Silver Outlook)

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,52,390 रुपए – 1,51,630 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,54,450 रुपए – 1,55,750 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,45,935 रुपए – 2,43,240 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,53,530 रुपए – 2,58,430 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ

Q1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण क्या रहे?
आज की गिरावट के पीछे वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख कारण रहे। निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली ने भी कीमतों पर दबाव डाला।

Q2. क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर हो सकती है?
विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर प्रदान कर सकती है। हालांकि, निवेश से पहले बाजार की अस्थिरता, वैश्विक संकेतों और व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखना जरूरी है।

Q3. सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव किन कारकों पर निर्भर करता है?
कीमतों में बदलाव मुख्य रूप से वैश्विक आर्थिक स्थिति, डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों, भू-राजनीतिक घटनाओं और निवेशकों की मांग-आपूर्ति की स्थिति पर निर्भर करता है।

Q4. क्या अमेरिका-ईरान तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है?
हाँ, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता और साथ ही जारी तनाव दोनों ही बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसी भू-राजनीतिक अनिश्चितता निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित करती है, जिससे कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

Q5. आगे के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों का रुझान कैसा रह सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में कीमतें वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर इंडेक्स, ब्याज दरों और अमेरिका-ईरान वार्ता के परिणाम पर निर्भर करेंगी। यदि अस्थिरता बनी रहती है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, हालांकि सुरक्षित निवेश की मांग समर्थन दे सकती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular