Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceSilver Price News: 1 किलो चांदी 10 ग्राम सोने से सस्ती, इतिहास...

Silver Price News: 1 किलो चांदी 10 ग्राम सोने से सस्ती, इतिहास में पहली बार इतनी भारी गिरावट

Silver Price Today, चांदी का भाव आज: आज सोने, चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली। इतिहास में पहली बार 1 किलो चांदी अब 10 ग्राम सोने की कीमत से भी कम में मिल रही है। आमतौर पर 1 किलो चांदी का भाव 10 ग्राम सोने से ज्यादा रहता है। यहां जानिए 16 मार्च बाजार में गिरावट क्यों देखने को मिली।

MCX पर सोने का भाव 1600 रुपए गिरकर 38738 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 5067 रुपए गिरकर 35420 रुपए प्रति किलो हो गया। आज हाजिर बाजार में सुबह सोने में हल्की तेजी और चांदी में भारी गिरावट। ज्वेलर्स के मुताबिक हाजिर बाजार में मंगलवार को सोने, चांदी में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

आज MCX पर चांदी का वायदा भाव 16 फीसदी गिरकर 33756 रुपए पर पहुंच गया। MCX के इतिहास में एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट है। निवेशक शेयर बाजार में हो रहे घाटे के मार्जिन को पूरा करने के लिए सोने, चांदी में बिकवाली कर रहे हैं।

आज फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती भी सोने, चांदी को तेजी नहीं दे पाई। सुबह हल्की तेजी आई थी लेकिन बाद में भारी गिरावट आई। सोने और चांदी के भाव का अनुपात 30 साल की ऊंचाई पर पहुंच चुका है।

दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के भाव में 160 रुपए की तेजी आई और भाव 41830 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 1860 रुपए गिरकर 40600 रुपए पर पहुंच गया। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 43100 रुपए और चांदी चांदी का भाव 43000 रुपए रहा।

आईबीजीए के मुताबिक मुंबई में 13 मार्च के मुकाबले आज 1 किलो चांदी के भाव में 6445 रुपए की गिरावट आई और भाव 36640 रुपए पर पहुंच गया। वहीं सोने के भाव में 13 मार्च के मुकाबले 1507 रुपए की तेजी आई और रेट 39995 रुपए पर पहुंच गया।

इंदौर में सोने का भाव 500 रुपए गिरा और चांदी का भाव 5225 रुपए की गिरावट आई। इंदौर में सोने का भाव 41525 और चांदी का भाव 38800 रुपए रहा। बाड़मेर में चांदी का भाव 38500 रुपए रहा वहीं 1 तोला सोना का भाव 48100 रुपए रहा।

चंडीगढ़ में जीएसटी बिल के साथ सोने का भाव 42400 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 42700 रुपए रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 39900 रुपए रहा। बाजारों का हाल देखकर अधिकतर जानकार आगे भी सोने, चांदी में गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

बड़े शहरों में सोने चांदी का भाव
शहर सोना चांदी
गुवहाटी 42650 43200
भिवानी 40500

जलगांव 40900 38000
रतलाम 41300 40600
देहरादून 41600 40000

कासगंज 42000 42500
कानपुर 41460 38000 (RTGS)

इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार शाम 8.17 बजे सोने का भाव 1485 डॉलर और चांदी का भाव 13.10 डॉलर पर ट्रेड हो रहा है। वहीं MCX पर सोने का वायदा 1067 रुपए गिरकर 39281 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। चांदी का वायदा भाव 3885 रुपए गिरकर 36602 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular