Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today, सोना भाव: सोने और चांदी के भाव में भारी...

Gold Price Today, सोना भाव: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज क्या होगा

MCX Gold Price, Silver: सोने के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में भारी गिरावट का दौर चल रहा है। 1 दिन में 60-70 डॉलर की गिरावट देखी जा रही है। यहां जानिए शुक्रवार को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा।

आज शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3000 प्वाइंट नीचे गिर गया है। निफ्टी भी करीब 966 प्वाइंट नीचे गिर गया। इसके बाद बाजार में सर्किट लग गया और बाजार में ट्रेडिंग 1 घंटे के लिए बंद हो गई।

शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 700 रुपए गिरकर 41506 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1329 रुपए गिरकर 42810 रुपए पर पहुंच गया।

सोने और चांदी के भाव में गुरूवार को भारी गिरावट आ गई। वैश्विक शेयर बाजारों में 2008 की गिरावट से भी ज्यादा गिरावट आ गई। कोरोना वायरस के कारण सभी इंटरनेशनल शेयर बाजारों में भारी गिरावट चल रही है। इसका असर सोने पर भी दिख रहा है।

सोने के भाव ने गुरूवार को 1560 डॉलर का निचला स्तर बनाया वहीं चांदी ने 15.60 का लेवल टेस्ट कर लिया। ईसीबी और फेडरल रिजर्व के राहत पैकेज के एलान के बाद भी सोने, चांदी में गिरावट आई।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक ऐसा लगता है कि मार्जिन कॉल का असर सोने, चांदी पर पड़ रहा है। जैन ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों की गिरावट को देखते हुए आज भी सोने, चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने को निचले स्तर पर 1555 डॉलर पर पहला सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो भाव नीचे में 1532 डॉलर तक जा सकता है। वहीं ऊपर में भाव को पहला रेसिसटेंस 1600 डॉलर पर है।

उनके मुताबिक चांदी के भाव नीचे में15.40 डॉलर तक जा सकते हैं। अगर ये लेवल टूटा तो भाव 15.15 डॉलर तक जा सकता है। ऊपर में भाव 16 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव 41100 रुपए से 43000 की रैंज में ट्रेड करेगा। वहीं चांदी का भाव 42800 से 45100 की रैंज में ट्रेड करेगा। जैन के मुताबिक वीकेंड होने के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपया भी 1 फीसदी गिर गया।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 42400 रुपए पर बेचने की सलाह दी है।

इसके लिए 42750 रुपए का स्टॉप लॉस और 41800 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी का मई वायदा 44500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 44850 रुपए का स्टॉपलॉस और 43700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

सराफा बाजार में भी लगातार 2 दिन से सोने, चांदी के हाजिर भाव में गिरावट आ रही है। यहां देखिए देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कितना रहा।

बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव

केडिया एडवाइजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में भी सोने, चांदी के भाव में भारी गिरावट रह सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular