Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22 carat gold price, सोने का भाव: दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ समेत बड़े...

22 carat gold price, सोने का भाव: दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ समेत बड़े शहरों को सोने, चांदी का रेट जानिए

22 कैरेट सोने का भाव, Gold Rate Today: आज शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1942 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। वहीं क्रूड के भाव 30 फीसदी तक नीचे चले गए। इसका असर सोने, चांदी के भाव पर भी पड़ा।

सुबह भाव 1700 डॉलर तक चला गया था फिर अचानक गिरावट आई और रेट 1660 तक चले गए। शाम 5.30 बजे सोना 1778 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घट रही घटनाओं के कारण सोने, चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव चल रहा है। 3 घंटे के भीतर 25-30 डॉलर का उतार-चढ़ाव चल रहा है। जानकारों के मुताबिक ऐसे में ट्रेडर्स सावधानी बरतें। अपने मार्जिन के हिसाब से ही काम करें। शेयर बाजार में आज निवेशकों ने 7 लाख करोड़ रुपए गंवा दिए।

MCX पर सुबह बड़ी तेजी आई थी फिर गिरावट आई और शाम को 5.30 बजे फिर से सोने में तेजी आ गई। सोमवार सुबह दिल्ली में सोने का भाव जीएसटी बिल के साथ 45530 रुपए पर खुला था।

वहीं सोमवार की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 45760 रुपए प्रति 10 ग्राम खुला। चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 47700 रुपए खुला।

लखनऊ में सोने का भाव 300 रुपए सस्ता हो गया। 24 कैरेट सोने का भाव 300 रुपए गिरकर 46100 रुपए हो गया। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी सोने का भाव 45100 रुपए और 18 कैरेट का भाव 41490 रुपए रहा। इंदौर में सोने का भाव 43450 रुपए और चांदी का भाव 46450 रुपए रहा।

वहीं चांदी का भाव 47700 रुपए प्रति किलो रहा। कासगंज में सोने का भाव 43500 रुपए और चांदी का भाव 47300 रुपए रहा। खगड़िया में सोने का भाव 43500 रुपए और चांदी का भाव 46800 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में जीएसटी बिल के साथ सोमवार को सोने का भाव 45630 रुपए खुला। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 42400 रुपए रहा। चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने का भाव 36000 और 14 कैरेट सोने का भाव 29000 रुपए रहा। चांदी का बाव भाव 48200 रुपए रहा। गिन्नी 35000 रुपए रही।

देहरादून में सोने का भाव 45000 रुपए खुला। वहीं 99.5 शुद्धता वाले सोने का भाव 43500 रुपए रहा। चांदी का भाव जीएसटी के साथ 47100 रुपए खुला। चांदी सिक्के का भाव 570 रुपए खुला।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular