Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price24, 22 carat gold price: सोना, चांदी आज सस्ता हुआ, जानिए बड़े...

24, 22 carat gold price: सोना, चांदी आज सस्ता हुआ, जानिए बड़े शहरों का भाव

24 कैरेट गोल्ड रेट, सोने का भाव 2020, Gold News: सोने, चांदी का भाव शनिवार को गिर गया। भारी तेजी के कारण सराफा में ग्राहकी का अभाव देखा जा रहा है। इस बीच सोने के दाम गिरना राहत की खबर है। यहां जानिए 7 मार्च 2020 शनिवार को सोने, चांदी का भाव कितना रहा।

रिकार्ड तेजी के बाद शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव मे सुस्ती देखी गई। यहां सोना 270 रुपए टूटने के बाद 45410 रुपए पर आ गया। चांदी में सोने के उलट माहौल रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 350 रुपए की तेजी के साथ 48350 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुँच गई।

देहरादून में सोने का भाव शनिवार को 710 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गया। 22 कैरेट सोने का भाव 45500 रुपए से गिरकर 44790 रुपए हो गया। इसमें जीएसटी शामिल है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव जीएसटी के साथ 48560 रुपए प्रति किलो रहा।

देहरादून में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 41210 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 35830 रुपए रहा। 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 590 रुपए है। चंडीगढ़ सराफा असोसिएशन के सूरज चौहान के मुताबिक आज दिल्ली में सोने का भाव सुबह 45050 रुपए खुला। इसमें जीएसटी शामिल है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 45280 रुपए रहा। जीएसटी बिल के साथ चांदी का भाव 48300 रुपए खुला। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव बिल के साथ 43955 रुपए खुला। चांदी का भाव 48150 रुपए रहा।

अन्य शहरों की तुलना में लखनऊ सर्राफा में खुदरा ग्राहकों के लिए सोना-चांदी के भाव तेज रहे। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 46300 रुपए रहा, वहीं 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी का भाव 45300 रुपए रहा।

लखनऊ सर्राफा में 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी का भाव 41670 रुपए रहा। वहीं चांदी ज्वैलरी का भाव 49300 रुपए प्रति किलो ग्राम रहा। सिवनी में आज सोने का भाव 44800 रुपए और चांदी का भाव 48600 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 45150 रुपए(जीएसटी बिल के साथ) रहा। वहीं 22 कैरेट सोना 42200 रुपए बिका, जबकि 18 कैरेट सोना 35800 रुपए रहा। वहीं 14 कैरेट सोना 28800 रुपए रहा।

चंडीगढ़ में चांदी 48800 रुपए और गिन्नी 34800 रुपए रही। कासगंज में सोने का भाव आज 43500 रुपए रहा, वहीं चांदी का भाव 48200 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

चेन्नई के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का रेट 42070 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 50500 रुपए रहा। इंदौर के सराफा में सोने का भाव 43350 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 47400 रुपए रहा।

वहीं इंदौर में चांदी के सिक्के का भाव 650 रुपए रहा। रतलाम में सोने का भाव 43100 रुपए और चांदी का भाव 46000 रुपए रहा।

इसी तरह खगड़िया में सोने का रेट 43500 रुपए और चांदी का 48100 रुपए रहा। आगरा में सोने का भाव 43500 रुपए और चांदी का भाव 48000 रुपए रहा।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने, चांदी के भाव में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव रहा। शुक्रवार को अधिकतर शहरों में सोने, चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी।

शुक्रवार रात को MCX पर भाव गिरने के कारण ज्वेलर्स के मुताबिक आज हाजिर भाव में थोड़ी नरमी दिख सकती है। वैसे भी इतने ऊंचे भाव पर ग्राहकी कम हो रही है।

इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सोने का भाव 1674 डॉलर और चांदी का भाव 17.32 डॉलर पर बंद हुआ। वहीं MCXपर सोने का वायदा 229 रुपए गिरकर 44238 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का वायदा भाव 385 रुपए गिरकर 46987 रुपए पर बंद हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular