Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeGold Price98th Academy Awards: ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर चमकी प्लैटिनम ज्वेलरी,...

98th Academy Awards: ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर चमकी प्लैटिनम ज्वेलरी, जानिए सबसे बड़े ट्रेंड

98th Academy Awards, Oscars 2026, Platinum Jewellery: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह, ऑस्कर्स 2026 (Oscars 2026) के रेड कार्पेट पर इस साल केवल सितारों की चमक ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम ज्वेलरी का जादू भी सिर चढ़कर बोला। 98वें एकेडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए दुनिया की सबसे रेयर और कीमती धातु ‘प्लैटिनम’ को चुना। इस साल के रेड कार्पेट फैशन में स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस (Statement Diamond Necklaces) और जेंट्स के आकर्षक ब्रोच (Men’s Brooches) सबसे प्रमुख ट्रेंड बनकर उभरे, जिन्होंने फैशन के प्रति उत्साही लोगों और वैश्विक ज्वेलरी इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रेड कार्पेट पर ‘प्लैटिनम’ का दबदबा (Platinum Dominance at Oscars)

हर साल की तरह, ऑस्कर का रेड कार्पेट वैश्विक फैशन ट्रेंड तय करने का केंद्र रहा। इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि नामचीन अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने सोने (Gold) के बजाय प्लैटिनम को प्राथमिकता दी। इसकी शुद्धता और चमक ने हीरों की खूबसूरती को और भी ज़्यादा निखारा। डिजाइनरों के अनुसार, प्लैटिनम की मजबूती और उसका सफेद रंग बड़े हीरों (Statement Diamonds) को सुरक्षित और आकर्षक रखने के लिए पहली पसंद बन गया है।

क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का संगम (Blend of Classis and Modern Design)

शानदार डायमंड नेकलेस से लेकर पुरुषों के आकर्षक ब्रोच तक, इस बार स्टाइलिस्टों ने प्लैटिनम के ऐसे डिज़ाइन चुने जिनमें पुरानी शालीनता और मॉडर्न कलाकारी का अनोखा संगम दिखा। रेड कार्पेट पर तेयाना टेलर, मिकी मैडिसन, एले फैनिंग, चैनिंग टैटम और अशर जैसे सितारों ने प्लैटिनम की अलग-अलग स्टाइल वाली ज्वेलरी पहनी। इन सितारों के लुक ने यह साबित कर दिया कि प्लैटिनम कितना वर्सटाइल (Versatile) है और हाई-ज्वेलरी की दुनिया में इसका स्थान कितना ऊंचा है।

टिफ़नी एंड कंपनी (Tiffany & Co.), कार्टियर (Cartier), फ्रेड लेटन, क्वियाट और लोरेन श्वार्ट्ज जैसे मशहूर ज्वेलरी ब्रांड्स ने प्लैटिनम की बेहतरीन आर्टिफैक्ट्स पेश कीं। इन्हें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए कलाकारों और अवॉर्ड देने आए सितारों ने पहना, जिससे एक बार फिर यह साफ हो गया कि कीमती जेम्स और हीरों को सजाने के लिए प्लैटिनम ही सबसे बेहतरीन अच्छा है।

तेयाना टेलर (Teyana Taylor) – टिफ़नी एंड कंपनी

तेयाना ने प्लैटिनम में जड़े हुए टिफ़नी के शानदार आभूषण पहने, जिसमें शामिल थे:

  • नेकलेस: 18-कैरेट से ज़्यादा का मुख्य हीरा और डायमंड एक्सेंट।
  • इयररिंग्स: कुल 12-कैरेट से ज़्यादा के हीरे।
  • रिंग्स: 11-कैरेट और 9-कैरेट डायमंड रिंग्स।

मिकी मैडिसन (Mikey Madison) – टिफ़नी एंड कंपनी

मिकी ने प्लैटिनम की सुंदरता को दर्शाते हुए:

  • 6-कैरेट का डायमंड नेकलेस और 8-कैरेट से ज़्यादा के इयररिंग्स पहने।
  • उनकी उंगली में 6-कैरेट से ज़्यादा का शानदार डायमंड रिंग भी नजर आया।

एले फैनिंग (Elle Fanning) – कार्टियर

एले ने कार्टियर कलेक्शन का एक ऐतिहासिक ‘ट्रांसफॉर्मेंबल नेकलेस’ (1903 मॉडल) पहना, जो प्लैटिनम में जड़े पुराने कटे हुए हीरों (Old-cut Diamonds) से बना था।

अशर (Usher) – फ्रेड लेटन और क्वियाट

सिंगर अशर ने पुरुषों के ज्वेलरी ट्रेंड को नया आयाम दिया:

  • क्वियाट (Kwiat): प्लैटिनम में जड़े 2-2 कैरेट के एशर कट डायमंड स्टड्स।
  • फ्रेड लेटन: 1930 का विंटेज डायमंड क्लिप ब्रोच।

जो साल्डाना (Zoe Saldaña) – कार्टियर

जो ने कार्टियर ‘हाई ज्वेलरी’ नेकलेस पहना, जिसमें प्लैटिनम के साथ रूबीज़ (Rubies) और हीरों का सुंदर मेल था।

PGI, ज्वेलरी बाजार का नया भविष्य

प्लैटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (PGI) एक मार्केटिंग इंस्टीटूशन है जिसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर प्लैटिनम ज्वेलरी बाजार को विकसित करना है। 1975 में स्थापित यह इंस्टीटूशन भारत, चीन, जापान और अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में उपभोक्ताओं को प्लैटिनम की शुद्धता और विशेषता के प्रति जागरूक करती है।

शुद्धता का भरोसा (Trust of Purity)

भारत में प्लैटिनम की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए PGI ने TUV India Pvt Ltd के साथ साझेदारी की है।

  • 95% शुद्धता: PGI प्रोग्राम के तहत हर ज्वेलरी 95% शुद्ध होती है।
  • पहचान: असली प्लैटिनम की पहचान के लिए हर पीस पर ‘Pt950‘ की मुहर लगी होती है और इसके साथ एक ‘टैम्पर-प्रूफ’ क्वालिटी कार्ड भी मिलता है।

हाई-ज्वेलरी के लिए अल्टीमेट सेटिंग

98वें ऑस्कर ने यह साबित कर दिया है कि जब बात दुनिया के सबसे कीमती जेम्स को सहेजने की आती है, तो प्लैटिनम अपनी मजबूती और चमक के कारण पहली पसंद बना हुआ है। चाहे वह महिलाओं के भारी नेकलेस हों या पुरुषों के फैशनेबल ब्रोच, प्लैटिनम हर रूप में खरा उतरता है।

ज्वेलरी इंडस्ट्री पर इम्पैक्ट (Impact on Jewelry Industry)

एकेडमी अवार्ड्स में दिखे इन ट्रेंड्स का असर आने वाले महीनों में वैश्विक और भारतीय ज्वेलरी बाजार पर पड़ना तय है। विशेष रूप से आगामी शादियों के सीजन में युवा जोड़ों के बीच प्लैटिनम नेकलेस और पुरुषों के लिए प्लैटिनम एक्सेसरीज की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

98th Academy Awards से जुड़े कुछ सवाल-जवाब, FAQ’s

1. ऑस्कर्स 2026 में प्लैटिनम ज्वेलरी क्यों चर्चा में रही?
ऑस्कर्स 2026 में प्लैटिनम ज्वेलरी अपनी शुद्धता, चमक और मजबूती के कारण चर्चा में रही। बड़े सितारों ने इसे अपनाकर रेड कार्पेट पर नया ट्रेंड सेट किया, जिससे यह फैशन और ज्वेलरी इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बन गई।

2. इस साल रेड कार्पेट पर कौन-कौन से ज्वेलरी ट्रेंड्स प्रमुख रहे?
इस साल स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और पुरुषों के ब्रोच सबसे बड़े ट्रेंड बनकर उभरे। इन डिजाइनों ने क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल पेश किया।

3. किन हॉलीवुड सितारों ने प्लैटिनम ज्वेलरी पहनी?
तेयाना टेलर, मिकी मैडिसन, एले फैनिंग, अशर और जो साल्डाना जैसे सितारों ने प्लैटिनम ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को खास बनाया।

4. प्लैटिनम को गोल्ड से बेहतर क्यों माना जा रहा है?
प्लैटिनम अपनी मजबूती, टिकाऊपन और सफेद चमक के कारण हीरों को और उभारता है। यही वजह है कि डिजाइनर्स और सितारे इसे गोल्ड से बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

5. इस ट्रेंड का ज्वेलरी बाजार पर क्या असर पड़ेगा?
ऑस्कर्स में दिखे इस ट्रेंड का असर वैश्विक और भारतीय बाजार पर पड़ेगा। खासकर शादी सीजन में प्लैटिनम नेकलेस और पुरुषों के एक्सेसरीज की मांग बढ़ने की संभावना है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular