Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today, सोना भाव आज का: सोने, चांदी के हाजिर भाव...

Gold Price Today, सोना भाव आज का: सोने, चांदी के हाजिर भाव में आज बड़ी तेजी की संभावना

Gold Price MCX, Gold News, आज सोने का रेट: सोने और चांदी के भाव में आज हाजिर बाजार भारी तेजी की संभावना है। यहां जानिए बुधवार को एक्सपर्ट सोना, चांदी में कितनी तेजी बता रहे हैं।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाने के बाद मंगलवार रात को सोने और चांदी के रेट में भारी तेजी आ गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1640 डॉलर प्रति ट्राय औंस पार कर गया। वहीं चांदी का रेट 17.20 डॉलर हो गया। दरअसल ब्याज दरों में कमी के बाद सोने में निवेश आकर्षक हो गया है।

भारत में भी MCX पर दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में 3 फीसदी की तेजी आई। सोने के भाव ने 43517 रुपए की नई रिकॉर्ड ऊंचाई बनाई। वहीं चांदी का भाव 46850 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया।

अमेरिका में ब्याज दरों में इतनी बड़ी कटौती के बाद भी डाओ जोंस इंडेक्स 800 प्वाइंट गिर गया। डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक अब विश्व के दूसरे केंद्रीय बैंक भी ग्लोबल ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए दरों में कटौती करेंगे।

जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रह सकता है। उनके मुताबिक अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोना अगर 1644 डॉलर के ऊपर रहा तो भाव 1654 से 1666 डॉलर तक पहुंच सकता है। नीचे में 1622 डॉलर का बड़ा सपोर्ट है।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के भाव अगर 17.20 डॉलर के ऊपर बने रहे तो 17.44 से 17.6 डॉलर तक के लेवल दिख सकते हैं। चांदी को 16.96 पर बड़ा सपोर्ट है।

MCX पर सोने का भाव 43000 रुपए का सपोर्ट रख सकता है। अगर रेट 43550 रुपए तक गया तो तेजी में भाव 43788 से लेकर 43900 रुपए तक जा सकता है।

चांदी का भाव MCX पर 45850 का सपोर्ट रख सकता है। अगर चांदी का रेट 46330 रुपए के ऊपर रहा तो फिर तेजी में 46650 रुपए से लेकर 46900 रुपए तक जा सकता है।

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर घटाई, पूरी खबर यहां पढ़िए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 43400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

इसके लिए 43100 रुपए का स्टॉप लॉस और 43900 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 46200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45700 रुपए का स्टॉपलॉस और 47200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के सूरज चौहान के मुताबिक 4 मार्च बुधवार को दिल्ली में सोने का भाव 44755 रुपए खुला है। वहीं चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 47750 रुपए खुला है।

मंगलवार को दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत कई शहरों में सोने के हाजिर भाव में तेजी देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए तेज रहा तो चांदी 150 रुपए गिर गई। लखनऊ में भाव 100 रुपए तेज रहा। सराफा के जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में सोने, चांदी के रेट में भारी तेजी की संभावना है। बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव यहां जानिए।

दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव यहां जानिए

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular