Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने के भाव में...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने के भाव में कमजोरी, चांदी में भी गिरावट, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 12 मार्च, गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10.00 बजे सोना 1,61,518 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 271 रूपए यानी (0.17%) की कमजोरी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी कमजोरी देखी गई, जो 2,67,200 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,291 रूपए यानी (0.48%) की कमजोरी को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह 10.00 बजे (IST) सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। COMEX पर सोना 22.40 डॉलर यानी 0.43% की कमजोरी के साथ 5,156.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी कमजोरी में दिखाई दी और 0.635 डॉलर यानी 0.74% की गिरावट के साथ 84.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमती धातुओं में यह नरमी देखने को मिल रही है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

West Asia में बढ़ते युद्ध के कारण डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई है। इस वजह से सोना और चांदी अपनी पिछली बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए और उनकी कीमतों में फिर से गिरावट आई है।

ईरान युद्ध को जल्दी खत्म करने के लिए तैयार नहीं है और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर हमले कर रहा है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं, जिससे महंगाई का डर बढ़ गया है और कीमती धातुओं की बढ़त रुक गई है। निवेशक अब निवेश के दूसरे सुरक्षित विकल्प देख रहे हैं और डॉलर व बॉन्ड मार्केट की ओर बढ़ रहे हैं।

मनोज कुमार जैन के मुताबिक अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहे, इसलिए कीमती धातुओं पर इनका ज्यादा असर नहीं पड़ा। बाजार में अभी काफी उतार-चढ़ाव (volatility) है, लेकिन उम्मीद है कि चांदी 74.00 डॉलर और सोना 4,940 डॉलर के अपने सपोर्ट लेवल को बनाए रखेंगे। डॉलर इंडेक्स, अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण इस पूरे हफ्ते सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 5,145 डॉलर – 5,100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 5,220 डॉलर – 5,264 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 82.80 डॉलर – 79.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 88.00 डॉलर – 90.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,59,800 रुपए – 1,59,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,62,700 रुपए – 1,63,500 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,65,500 रुपए – 2,61,600 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,71,000 रुपए – 2,75,000 रुपए

केडिया कमोडिटी की सोने, चांदी पर राय (Kedia Commodity Gold Silver Outlook)

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,60,960 रुपए – 1,60,135 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,62,880 रुपए – 1,63,975 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,63,390 रुपए – 2,58,295 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,75,290 रुपए – 2,82,095 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों देखने को मिली है?
आज कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती माना जा रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने और चांदी की मांग कुछ समय के लिए कम हो जाती है। इसके अलावा निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली भी कीमतों में गिरावट का एक अहम कारण बनी है।

2. क्या पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है?
हाँ, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। ईरान और क्षेत्रीय संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है, जिससे महंगाई की आशंका भी बढ़ रही है। इससे निवेशकों की रणनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है।

3. मजबूत डॉलर का सोने और चांदी के बाजार पर क्या प्रभाव पड़ता है?
जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन धातुओं की कीमत डॉलर में तय होती है। डॉलर महंगा होने पर अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना-चांदी खरीदना अपेक्षाकृत महंगा हो जाता है, जिससे मांग कमजोर पड़ सकती है।

4. क्या आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में बाजार में काफी अस्थिरता बनी हुई है। यदि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, तेल की कीमतें ऊपर जाती हैं या भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ता है, तो सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में तेजी संभव है।

5. निवेशकों को इस समय सोना और चांदी में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
निवेशकों को इस समय बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सावधानी से निर्णय लेना चाहिए। डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक आर्थिक आंकड़े और भू-राजनीतिक घटनाक्रम जैसी चीजें कीमती धातुओं की दिशा तय करती हैं। इसलिए नई पोजीशन लेने से पहले बाजार के ट्रेंड को समझना जरूरी है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular