Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए हफ्ते के कुछ बड़े इवेंट्स और एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 11 मार्च, बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 09.00 बजे सोना 1,62,850 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 453 रूपए यानी (0.28%) की कमजोरी देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी कमजोरी देखी गई, जो 2,76,300 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,550 रूपए यानी (0.56%) की कमजोरी को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह 09.00 बजे (IST) सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 26.70 डॉलर यानी 0.51% की गिरावट के साथ 5,215.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखी गई और यह 0.892 डॉलर यानी 1.00% गिरकर 88.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

हफ्ते के बड़े इवेंट्स (Big Events of the Week)
बुधवार, 11 मार्च 2026

  • 06:00 PM | अमेरिका – कोर महंगाई दर MoM (फरवरी)
  • 06:00 PM | अमेरिका – महंगाई दर MoM (फरवरी)
  • 06:00 PM | अमेरिका – फेड गवर्नर बोमन का भाषण

गुरुवार, 12 मार्च 2026

  • 06:00 PM | अमेरिका – इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स (7 मार्च को समाप्त सप्ताह)

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

  • 06:00 PM | अमेरिका – कोर PCE प्राइस इंडेक्स MoM (जनवरी)
  • 06:00 PM | अमेरिका – GDP ग्रोथ रेट QoQ, दूसरा अनुमान (तिमाही)
  • 06:00 PM | अमेरिका – PCE प्राइस इंडेक्स MoM (जनवरी)
  • 07:30 PM | अमेरिका – JOLTs जॉब ओपनिंग्स (जनवरी)

अन्य प्रमुख मार्केट अपडेट्स

  • अमेरिका–इजरायल–ईरान युद्ध से जुड़े अपडेट
  • कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव
  • रूस–यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी ताजा खबरें
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ (Tariff) पर संभावित बयान

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

मनोज कुमार जैन, पृथ्वी फिनमार्ट का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘ईरान युद्ध जल्द खत्म करने’ वाले बयान के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही और यह फिसलकर 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। डॉलर इंडेक्स में भी मुनाफावसूली (profit taking) दिखी और यह 99 के स्तर से नीचे आ गया, जिससे सोने-चांदी की कीमतों को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, क्लोजिंग के आधार पर सोना 5,220 डॉलर और चांदी 88 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर को पार कर गए। हालांकि, स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) में जहाजों को रोकने के ईरान के बयान ने चिंता बढ़ा दी है, जिससे सोने-चांदी की बढ़त रुक सकती है। जब तक पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्धविराम (ceasefire) की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दोनों कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन इस सप्ताह क्लोजिंग के आधार पर चांदी 74.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,940 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के अपने सपोर्ट लेवल (सहयोग स्तर) को बनाए रख सकते हैं।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 5,180 डॉलर – 5,145 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 5,274 डॉलर – 5,315 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 86.40 डॉलर – 82.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 92.40 डॉलर – 96.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,61,800 रुपए – 1,60,350 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,64,400 रुपए – 1,66,600 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,74,000 रुपए – 2,68,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,81,000 रुपए – 2,85,500 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ

1. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली और अमेरिका के आने वाले महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली।

2. इस सप्ताह कौन-से बड़े आर्थिक आंकड़े बाजार को प्रभावित कर सकते हैं?
इस सप्ताह अमेरिका की कोर महंगाई दर, CPI डेटा, जॉबलेस क्लेम्स, GDP ग्रोथ और PCE प्राइस इंडेक्स जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होंगे, जो सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।

3. क्या भू-राजनीतिक तनाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है?
हां, अमेरिका-इजरायल-ईरान से जुड़े घटनाक्रम, रूस-यूक्रेन संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़ती चिंता निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर ले जाती है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा जाता है।

4. क्या कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स का सोने-चांदी पर असर पड़ता है?
कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स में बदलाव का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ता है। डॉलर कमजोर होने पर सोने-चांदी को सपोर्ट मिलता है, जबकि डॉलर मजबूत होने पर इनकी कीमतों पर दबाव आ सकता है।

5. क्या अभी सोने और चांदी में निवेश करना सही समय है?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसलिए निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी और जोखिम प्रबंधन के साथ निवेश करने की सलाह दी जाती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular