Poland Gold Reserves: दुनिया भर में केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, लेकिन यूरोप में बढ़ते सुरक्षा तनाव और बदलते आर्थिक हालात के बीच पोलैंड से एक ऐसा प्रस्ताव सामने आया है जिसने वैश्विक गोल्ड मार्केट का ध्यान खींच लिया है। पोलैंड के सेंट्रल बैंक के गवर्नर एडम ग्लैपिंस्की ने एक बड़ा और चौंकाने वाला प्रस्ताव पेश किया है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े खरीदार के रूप में पहचाने जाने वाला पोलैंड का केंद्रीय बैंक, अपने विशाल स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) में से 48 बिलियन ज़्लॉटी (लगभग 13 बिलियन डॉलर) का सोना बेचने की योजना बना रहा है। पोलैंड अपने स्वर्ण भंडार में से थोड़ा सोना बेच कर प्रॉफिट कामना चाहता है और बाद में उसी प्रॉफिट से फिर सोना खरीदने की योजना बना रहा है।
इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा जरूरतों के लिए धन जुटाना है। यह निर्णय यूरोपीय संघ (EU) के रक्षा ऋण कार्यक्रम के प्रति पोलैंड के विरोध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच सामने आया है।
रक्षा बजट के लिए ‘गोल्ड’ दांव (Gold Bets for Defence Budget)
पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ हुई हालिया बैठक में गवर्नर एडम ग्लैपिंस्की ने यह सुझाव दिया है कि बैंक अपने पास मौजूद लगभग 550 टन स्वर्ण भंडार का एक हिस्सा बेचकर मुनाफा कमा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैंक भविष्य में इस सोने को वापस खरीदने की भी संभावना रखता है।
- कुल योजना: बैंक के गवर्नर की योजना के अनुसार, सोने की बिक्री और केंद्रीय बैंक के अन्य स्रोतों के जरिए इस साल रक्षा वित्तपोषण के लिए लगभग 60 बिलियन ज़्लॉटी (16.8 बिलियन डॉलर) जुटाए जा सकते हैं।
- लंबी अवधि का लक्ष्य: इस संपूर्ण योजना का कुल मूल्य 185 बिलियन ज़्लॉटी (51.8 बिलियन डॉलर) तक पहुँच सकता है।
ईयू (EU) के ‘SAFE’ कार्यक्रम का विरोध (EU’s ‘SAFE’ Program being Opposed)
पोलैंड का सेंट्रल बैंक और राष्ट्रपति यूरोपीय संघ के 150 बिलियन यूरो के ‘SAFE’ (European Security Actions) हथियारों के ऋण कार्यक्रम के खिलाफ हैं। पोलैंड का तर्क है कि:
- यह कार्यक्रम बेहद महंगा है और इससे देश पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
- यह अमेरिका के साथ पोलैंड के संबंधों को खतरे में डाल सकता है।
- अमेरिकी प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे यूरोपीय खरीद को प्राथमिकता देने वाला और ‘सामान्य रक्षा’ के लिए जोखिमपूर्ण बताया है।
कानूनी और राजनीतिक बाधाएं (Legal and Political Obstacles)
हालांकि, यह राह आसान नहीं है। पोलैंड में सेंट्रल बैंक को सीधे सरकार को फंडिंग करने से रोकने वाले कड़े कानून मौजूद हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पहले ही ‘SAFE’ कार्यक्रम के तहत आवंटित फंड का उपयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है।
इस योजना को लागू करने के लिए सरकार के साथ मिलकर नए कानून बनाने होंगे। साथ ही यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) के साथ भी चर्चा करनी होगी क्यूंकि पोलैंड EU के नियमों से बंधा है।
बढ़ते भू-राजनीतिक अस्थिरता की तैयारी (Preparing for Growing Geopolitical Instability)
दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ बैंक सोना बेचने की तैयारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ उसका दीर्घकालिक लक्ष्य सोने के भंडार को बढ़ाना ही है। जनवरी 2026 में बैंक बोर्ड के सदस्य आर्तुर सोबोन ने स्पष्ट किया था कि बैंक अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाकर 700 टन करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि बढ़ती वैश्विक अस्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का सामना किया जा सके।
अब देखना यह है कि क्या पोलैंड की सरकार कानून में संशोधन कर इस विवादास्पद ‘गोल्ड सेल’ योजना को मंजूरी देती है या फिर उसे रक्षा जरूरतों के लिए किसी अन्य विकल्प को चुनना पड़ता है।
Poland Gold Reserves से जुड़े कुछ ज़रूरी सवाल-जवाब,FAQ’s
1. पोलैंड सोना बेचने की योजना क्यों बना रहा है?
पोलैंड अपने रक्षा बजट को मजबूत करने के लिए धन जुटाने की योजना बना रहा है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा जरूरतों के चलते सरकार अतिरिक्त फंड की तलाश में है। इसी कारण केंद्रीय बैंक के स्वर्ण भंडार का एक हिस्सा बेचकर मुनाफा कमाने और उस राशि को रक्षा खर्च में लगाने का प्रस्ताव सामने आया है।
2. पोलैंड के पास कुल कितना सोना है?
पोलैंड के केंद्रीय बैंक के पास वर्तमान में लगभग 550 टन स्वर्ण भंडार मौजूद है। यह भंडार दुनिया के बड़े गोल्ड रिजर्व में से एक माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि बैंक लंबे समय में अपने सोने के भंडार को और बढ़ाकर करीब 700 टन तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रहा है।
3. सोने की बिक्री से कितना फंड जुटाने की योजना है?
इस प्रस्ताव के तहत पोलैंड लगभग 48 बिलियन ज़्लॉटी (करीब 13 अरब डॉलर) मूल्य का सोना बेचने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक के अन्य वित्तीय स्रोतों के साथ मिलाकर इस साल करीब 60 बिलियन ज़्लॉटी (लगभग 16.8 अरब डॉलर) तक का फंड रक्षा जरूरतों के लिए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
4. EU के SAFE कार्यक्रम का पोलैंड विरोध क्यों कर रहा है?
पोलैंड का मानना है कि यूरोपीय संघ का SAFE (European Security Actions) रक्षा ऋण कार्यक्रम काफी महंगा है और इससे देश पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा पोलैंड को यह भी चिंता है कि यह कार्यक्रम यूरोपीय हथियार खरीद को प्राथमिकता देता है, जिससे अमेरिका के साथ उसके रक्षा संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
5. क्या इस योजना के सामने कोई बाधाएं भी हैं?
हाँ, इस योजना को लागू करने में कई कानूनी और राजनीतिक बाधाएं सामने आ सकती हैं। पोलैंड के मौजूदा कानून केंद्रीय बैंक को सीधे सरकार को फंड देने की अनुमति नहीं देते। इसलिए इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए कानून में बदलाव और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के साथ चर्चा भी जरूरी हो सकती है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price



