Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: सोने, चांदी का भाव अगले हफ्ते मंदा रहेगा या...

Gold Price Outlook: सोने, चांदी का भाव अगले हफ्ते मंदा रहेगा या तेज, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Monday, सोने का भाव आज: सोने और चांदी के भाव में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस का प्रकोप 50 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इस कारण से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली हो रही है। अगले हफ्ते 2 से 6 मार्च 2020 तक सोने का भाव कैसा रहेगा यहां जानिए।

कोरोना वायरस का सीधा असर चीन में होने वाले उत्पादन पर पड़ रहा है। चीन से कच्चा माल और बना हुआ सामान पूरी दुनिया में जाता है। चीन में कोराना के बढ़ते प्रकोप से पूरे विश्व के व्यापार पर फर्क पड़ रहा है।

पिछला हफ्ता बाजारों के लिए 2008 के वित्तीय संकट के बाद से सबसे खराब हफ्ता था। कोरोना का असर सोने, चांदी जैसी कीमती धातुओं पर भी पड़ा। भारत में MCX पर सोने का भाव 5.5 फीसदी गिर गया। चांदी का भाव भी अपनी ऊंचाई से 11 फीसदी तक गिर गया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 7 साल की ऊंचाई से गिर गया। नवंबर के बाद से सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई। सोने का भाव 1600 डॉलर से नीचे पहुंच गया। चांदी का भाव भी 16.55 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के नीचे चला गया।

कोरोना वायरस के डर के कारण दुनिया के वित्तीय बाजारों में बिकवाली के कारण सोने, चांदी के भाव भी गिर गए। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया। इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में निचले स्तर से रिकवरी देखी गई।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उनके मुताबिक MCX पर सोने का भाव 40800 से 42000 की रैंज में रहेगा। MCX पर चांदी का वायदा भाव भी 43700 से 45500 रुपए की रैंज में रहेगा।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव 6 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपए का वायदा 72.41 पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के बाद भी क्रूड के भाव में गिरावट के कारण रुपया गिर गया। जैन के मुताबिक इस हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपए में उतार-चढ़ाव रहेगा।

देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव यहां जानिए

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अगले हफ्ते सोने का भाव कमजोर रहने की उम्मीद है। उनके मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1540 डॉलर के लेवल तक आ सकता है।

उनके मुताबिक चांदी का रेट 16.20 डॉलर तक आ सकता है। केडिया के मुताबिक MCX पर सोने का भाव 40800 तक का लेवल दिखा सकता है। वहीं चांदी का भाव 43400 रुपए तक आ सकता है।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के सूरज चौहान ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि अगर सोमवार को मुनाफावसूली हुई तो सोने के भाव में गिरावट आ सकती है। शनिवार को दिल्ली में सोने के भाव 850 रुपए गिरकर 42870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का भाव भी 1100 रुपए गिरकर 45700 रुपए पर आ गया।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular