Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold News, सोने का भाव: दिल्ली में सोना 44 हजार के पार,...

Gold News, सोने का भाव: दिल्ली में सोना 44 हजार के पार, क्या अगले हफ्ते भी तूफानी तेजी जारी रहेगी जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold, Silver, सोने के समाचार: सोने, चांदी के भाव की तेजी रूकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में पहली बार सोने का भाव 44000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। वहीं चांदी का भाव 50 हजार के पास पहुंच गया। अगले हफ्ते (24-28 फरवरी) सोने, चांदी की चाल हाजिर और MCX पर कैसी रहेगी इस पर नीचे जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय।

1 हफ्ते में सोने के भाव में 1550 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। लगातार दूसरे हफ्ते सोने में तेजी देखी गई। MCX पर भी सोने का भाव रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण चीन में कोरोना वायरस की फैलती बीमारी है। इसके कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आ रही है और लोग सुरक्षित निवेश सोने की तरफ भाग रहे हैं।

चांदी का भाव (Silver Price) फिर से 50 हजार के पास पहुंच चुका है। दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव भी 2100 रुपए तेज होकर 49850 रुपए प्रति किलो हो गया।

लखनऊ में सोने के भाव (Gold Price) में शनिवार को 600 रुपए की तेजी आई। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44400 रुपए हो गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 43600 और चांदी का भाव 50600 रुपए प्रति किलो रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं। सराफा के ज्वेलर भाई इस नंबर को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लें आपको तुरंत अपडेट मिलेगा।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट भाव 1644 डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 18.44 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। MCX पर सोने का भाव शुक्रवार को 661 रुपए तेज होकर 42700 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 417 रुपए तेज होकर 48315 रुपए पर बंद हुआ।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने भाव 7 साल की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। भारत में भी एमसीएक्स पर सोने का भाव 4 फीसदी इस हफ्ते तेज हो गया। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक जापान में कमजोर आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस पीएमआई के हल्के आंकड़ों के कारण भाव को सपोर्ट मिला।

जैन ने कहा कि अगले हफ्ते भी सोने, चांदी में तेजी रहेगी। उन्होंने गिरावट पर खरीद की सलाह दी है। सोने का भाव 1644 डॉलर के ऊपर बना रहेगा। उनके मुताबिक अगले हफ्ते सोने का रेट 1666 से 1680 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक जा सकता है। भाव को 1622 डॉलर पर सपोर्ट है।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 18.44 डॉलर के ऊपर बना रहेगा। जैन के मुताबिक चांदी में 18.8 डॉलर से 19 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। 18.18 डॉलर पर सपोर्ट है। MCX पर जैन ने सोने का वायदा 42330 रुपए पर खरीद की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 42000 रुपए का स्टॉप लास दिया है।

सोने का भाव ऊपर में 42800 से 43000 रुपए के लेवल दिखा सकता है। चांदी को भी गिरावट पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी को 48000 रुपए पर खरीदने की जैन की सलाह है। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉप लास लगाने का कहा है। MCX पर चांदी अगले हफ्ते 48800 रुपए से 49100 रुपए तक के लेवल दिखा सकती है।

कमोडिटी कारोबार में बड़े पैमाने पर काम करने वाली कंपनी केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अगले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1630 डॉलर के ऊपर ही रहेगा। उन्होंने 1680 डॉलर का लक्ष्य दिया है।

केडिया ने MCX पर सोने के लिए 43100 रुपए प्रति 10 ग्राम का लक्ष्य दिया है। उनके मुताबिक टेक्नीकली ज्यादा तेजी आ चुकी है पर इसको कोरोना वायरस का सपोर्ट मिल रहा है।

आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स में कमोडिटी के फंडामेंटल एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक MCX पर सोने के अप्रैल वायदा में तेजी रहेगी। उनके मुताबिक ईटीएफ निवेश में मजबूत मांग आ रही है। इसके अलावा वैश्विक ग्रोथ में धीमापन आ रहा है। साथ ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव भी हैं।

जिगर के मुताबिक फेडरल रिजर्व अमेरिका में ब्याज दरें घटाकर राहत पैकेज दे सकता है। उनके मुताबिक सोने का भाव 43400 रुपए से 44000 रुपए प्रति 10 ग्राम MCX पर जा सकता है।

सोने के भाव को 41000 रुपए पर नीचे में मजबूत सपोर्ट है। एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते सोने में तेजी जारी रहेगी।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular