Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने और चांदी का भाव आज तेज रहेगा या...

Gold Price Today: सोने और चांदी का भाव आज तेज रहेगा या मंदा यहां जानिए

सोने का भाव आज का 2019, Gold Silver Rate: सोने और चांदी के भाव मंगलवार को गिर गए। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 400 रुपए गिरकर 39370 रुपए पर पहुंच गया। यहां जानिए आज 23 अक्टूबर 2019, बुधवार को सोने और चांदी का भाव कैसा रहेगा।

मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने, चांदी का भाव एक रैंज में रहा। स्पॉट गोल्ड 1490 और चांदी 17.52 डॉलर के नीचे बंद हुई। MCX पर सोने का भाव 38000 रुपए का लेवल तोड़ नहीं पाया। चांदी का भाव भी शुरूआती तेजी के बाद 45200 रुपए के आसपास बंद होने में कामयाब हुआ।

ब्रिटेन की संसद ने प्रधानमंत्री जॉनसन की ब्रेग्जिट डील के खिलाफ वोट दिया इससे चिंताएं बढ़ गई। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक आज सोने के भाव को सपोर्ट मिलेगा। भाव 1496 डॉलर से 1500 डॉलर की रैंज में रहेगा। 1484 डॉलर का बड़ा सपोर्ट है।

जैन के मुताबिक MCX पर भाव 38000 से 38050 का स्तर टेस्ट कर सकता है। सोने के भाव को 37680 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है। चांदी के भाव भी आज कुछ मजबूती दिखा सकता है।

जैन के मुताबिक आज चांदी का भाव 45500 रुपए से 45600 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी के भाव को 45000 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 37500 रुपए का स्टॉप लॉस और 38200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

उन्होंने MCX पर चांदी को 45000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 44600 रुपए का स्टॉपलॉस और 45700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने की MCX पर 37756-38012 रैंज रहेगी। वहीं चांदी की रैंज 44801-45803 रुपए प्रति किलो रहेगी।

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1489 डॉलर और चांदी का भाव 17.5 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular