Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज बाजार खुलने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कीमती धातुओं में गिरावट का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 5,003.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जो 42.80 डॉलर यानी 0.85 प्रतिशत की कमजोरी दर्शाता है। वहीं चांदी में अधिक दबाव नजर आया और यह 75.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिसमें 2.484 डॉलर यानी 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के चलते कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
इस हफ्ते के बड़े इवेंट्स जो सोने, चांदी पर असर डालेंगे
सोमवार, 16 फरवरी 2026
- अमेरिकी बाजार अवकाश – प्रेसिडेंट्स डे
- 06:55 PM | अमेरिका – फेड बोमन का भाषण
मंगलवार, 17 फरवरी 2026
- अमेरिका–ईरान वार्ता – जिनेवा
- रूस–यूक्रेन वार्ता – जिनेवा
- 06:45 PM | अमेरिका – ADP रोजगार परिवर्तन (साप्ताहिक)
बुधवार, 18 फरवरी 2026
- 07:45 PM | अमेरिका – इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन MoM (जनवरी)
- 07:45 PM | अमेरिका – मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन MoM (जनवरी)
- 12:30 AM | अमेरिका – FOMC मीटिंग मिनट्स
गुरुवार, 19 फरवरी 2026
- 06:50 PM | अमेरिका – फेड बोस्टिक का भाषण
- 07:00 PM | अमेरिका – फेड बोमन का भाषण
- 07:00 PM | अमेरिका – प्रारंभिक बेरोजगारी दावे (14 फरवरी समाप्त सप्ताह)
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026
- 07:00 PM | अमेरिका – कोर PCE प्राइस इंडेक्स MoM (दिसंबर)
- 07:00 PM | अमेरिका – GDP ग्रोथ रेट QoQ (एडवांस, Q4)
अन्य प्रमुख घटनाएं जिन पर रहेगी नजर (Other Key Events to Watch)
1. ट्रंप द्वारा संभावित टैरिफ संबंधी बयान।
2. अमेरिका–ईरान के बीच जारी तनाव।
सोने, चांदी पर मनोज कुमार जैन की राय
मनोज कुमार जैन, डायरेक्टर, पृथ्वी फिनमार्ट के अनुसार वैश्विक वित्तीय बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े झटकों और वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली के कारण भारी अस्थिरता देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं में ऊंची अस्थिरता बनी हुई है, हालांकि इस सप्ताह क्लोजिंग आधार पर चांदी 65 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और सोना 4,770 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के समर्थन स्तर को बनाए रख सकता है। डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका–ईरान वार्ता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच इस सप्ताह सोने-चांदी में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: $5,010 – $4,970 प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: $5,080 – $5,122 प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: $74.40 – $72.00 प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: $80.00 – $82.40 प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: ₹1,54,400 – ₹1,53,150
रेजिस्टेंस: ₹1,56,800 – ₹1,58,200
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: ₹2,38,800 – ₹2,32,000
रेजिस्टेंस: ₹2,49,100 – ₹2,55,000
सोने, चांदी पर प्रणव मेर की राय
प्रणव मेर, जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, सोना वायदा ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की और मध्य सप्ताह तक स्थिर कारोबार किया। हालांकि गुरुवार को तेज बिकवाली के चलते पहले की सारी बढ़त गंवा दी। शुक्रवार को बाजार में सिमटाव (कंसोलिडेशन) देखने को मिला और अंततः सोना सप्ताहांत पर 0.8% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
प्रणव मीर की सोने, चांदी पर राय (Pranav Mer’s Gold Silver Outlook)
MCX गोल्ड (Gold MCX)
सपोर्ट: ₹1,49,900 – ₹1,34,300
रेजिस्टेंस: ₹1,70,000 – ₹1,80,000
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: ₹2,13,750 – ₹1,65,000
रेजिस्टेंस: ₹2,70,000 – ₹2,95,000
सोने-चांदी का भाव, FAQ
1. इस समय सोना-चांदी की कीमतों में इतनी अस्थिरता क्यों है?
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी महंगाई दर में बदलाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव पैदा कर रहे हैं। निवेशक फेडरल रिजर्व की नीति संकेतों और वैश्विक वार्ताओं पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
2. क्या अमेरिका–ईरान वार्ता और अन्य वैश्विक घटनाओं का असर कीमती धातुओं पर पड़ता है?
हाँ, अमेरिका–ईरान वार्ता, रूस–यूक्रेन तनाव और संभावित टैरिफ बयान जैसी घटनाएं वैश्विक बाजार में जोखिम भावना को प्रभावित करती हैं। इससे निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोना-चांदी की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ता है।
3. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी का ताजा स्तर क्या है?
घरेलू वायदा बाजार में सोना 1,54,749 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,37,350 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है, जहां निवेशकों की सक्रियता बनी हुई है।
4. सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर क्या बताए गए हैं?
सोने के लिए 1,54,400–1,53,150 रुपये का दायरा प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर 1,56,800–1,58,200 रुपये पर मजबूत रेजिस्टेंस है। इन स्तरों के आधार पर ट्रेडिंग रणनीति बनाई जा सकती है।
5. चांदी में आगे की रणनीति क्या हो सकती है?
चांदी के लिए 2,25,805 रुपये प्रमुख सपोर्ट स्तर है। इसके नीचे कमजोरी गहरा सकती है। वहीं 2,70,000 से 2,95,000 रुपये के दायरे में रेजिस्टेंस देखा जा रहा है, जहां मुनाफावसूली संभव है। निवेशकों को वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (177K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
नोट: दी गई कीमतें सांकेतिक हैं। बाजार में अंतिम भाव जीएसटी और अन्य करों के कारण अलग हो सकते हैं।



