Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोना भाव आज का 2019, Gold Price: दिल्ली में सोने का भाव...

सोना भाव आज का 2019, Gold Price: दिल्ली में सोने का भाव 1 महीने के उच्च स्तर पर, जानिए बड़े शहरों का भाव

सोना भाव आज का 2019, Gold Price: सोने के भाव में आज तेजी रही। दिल्ली के सराफा बाजार में 9 अक्टूबर 2019, बुधवार को सोने का भाव 1 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

दिल्ली में सोने का भाव 120 रुपए तेज होकर 39510 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का भाव 990 रुपए की तेजी के साथ 47500 रुपए हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव फिलहाल 1507 डॉलर और चांदी का भाव 17.7 डॉलर चल रहा है।

मुंबई में सोने का भाव 38197 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 45735 रुपए प्रति किलो। कोलकात में सोने का भाव 36790 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 45850 रुपए प्रति किलो रहा।

चेन्नई में चांदी का भाव 50 हजार रुपए प्रति किलो के नीचे आ गया। चेन्नई में चांदी का भाव 49900 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं सोने का भाव 36580 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 39700 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 39100 रुपए रहा। लखनऊ में चांदी का रेट 48300 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में सोने का भाव 39400 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 36800 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 30700 रुपए रहा। जयपुर में सोने का भाव 39300 रुपए रहा। वहीं कोयंबटूर में सोना 39590 रुपए पर बिका। अहमदाबाद में सोने का भाव 39440 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular