Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Priceसोने का भाव आज का 2019, 22 कैरेट गोल्ड रेट: चंडीगढ़ में...

सोने का भाव आज का 2019, 22 कैरेट गोल्ड रेट: चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए तेज, जानिए बड़े शहरों का भाव

सोना भाव आज 2019, चांदी भाव 1 किलो: सोने चांदी के भाव में अधिकतर शहरों में गुरूवार को तेजी रही। हालांकि दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव गिर गया। यहां जानिए 3 अक्टूबर 2019, गुरूवार को बड़े शहरों का सोने, चांदी का रेट।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए गिरकर 38270 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 1300 रुपए की तेजी के साथ 46500 रुपए प्रति किलो हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1500 डॉलर और चांदी का भाव 17.53 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।

मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 473 रुपए तेज होकर 37848 रुपए हो गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 38000 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 34808 रुपए रहा। मुंबई में चांदी का भाव 755 रुपए तेज होकर 45080 रुपए हो गया।

लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए तेज होकर 38400 रुपए हो गया। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 39000 रुपए रहा। 18 कैरेट गोल्ड 35100 और 1 किलो चांदी का भाव 46800 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

चंडीगढ़ में सोने का भाव 400 रुपए तेज होकर 39300 रुपए हो गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 36600 रुपए रहा। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 30500 रुपए में बिका। चांदी का भाव 46900 रुपए और गिन्नी 30400 रुपए पर बिकी।

अहमदाबाद में MCX स्पॉट सोने का भाव 37,813 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। कानपुर में सोने का भाव 39000 रुपए और चांदी का 46400 रुपए रहा। रांची में सोना 37500 और चांदी 47000 रुपए प्रति किलो बिकी।

दिवाली तक सोने, चांदी का भाव कितना रहेगा, यहां जानिए

रतलाम में सोने का भाव 37500 रुपए रहा। जिंद में सोने का भाव 38350 रुपए और चांदी का भाव 48000 रुपए रहा। आगरा में सोना 39400 और चांदी 46550 रुपए प्रति किलो बिकी।

इसी तरह जलगांव में सोने का भाव 37450 रुपए और चांदी का भाव 46000 रुपए प्रति किलो रहा। मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव 38150 रुपए और चांदी का भाव 45590 रुपए रहा। वहीं जेवर गिन्नी का भाव 37350 रुपए रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular