Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold: सोने की तस्करी में दिल्ली एयरपोर्ट से 6 विदेशी महिला गिरफ्तार,...

Gold: सोने की तस्करी में दिल्ली एयरपोर्ट से 6 विदेशी महिला गिरफ्तार, अप्रैल 2019 की बड़ी घटनाएं

Gold Smuggling: सोने की तस्करी के बड़े मामले एयरपोर्ट पर सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को सामने आया। इस मामले में 6 विदेशी महिलाओं के पास से 3.9 किलो सोना, 1 किलो सोने के गहने और 1.3 किलो सोना दाने के रूप में मिला।

इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आश्चर्य की बात ये है कि 6 महिलाएं मिलकर ये काम कर रही थी। इसमें एक स्वीडन की महिला भी शामिल थी। वहीं 5 महिलाएं केन्या की शामिल हैं।

सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक पहली बार कोई केन्या का नागरिक सोने की तस्करी के लिए पकड़ा गया है। इसी तरह एक और मामले में उज्बेकिस्तान का नागरिक भी गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से 35 लाख रुपए के सोना और सिगरेट जब्त हुआ है। ये नागरिक ताशकंद से दिल्ली पहुंचा था। इसके पास 523 ग्राम सोना और मार्लबैरो की सिगरेट मिली है।

इसी तरह बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने 23 लाख रुपए मूल्य का सोना दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। ये सोना एक चीनी नागरिक से पकड़ा गया। आरोपी हांगकांग से आया था।

इसके पास से गोल्ड चेन, गोल्ड बार और गोल्ड ब्रेसलेट मिला। इनका वजन 734 ग्राम था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के साल 2017-18 में 253 मामले सामने आए हैं।

इससे पहले मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 5 अप्रैल को 5.54 करोड़ रुपए का तस्करी का 19 किलो सोना जब्त किया था। इस सोने को जेएनपीटी के बाहर हिंद टर्मिनल कंटेनर फ्रेट स्टेशन से जब्त किया गया।

ये सोना एक भारी पाइप में था जिसका एक छोर बंद था और दूसरा नट बोल्ट से कस दिया गया था। इसी में तस्करी का सोना था। जिसके 18 बंडल थे। इसमें 10-10 तोलो की 163 छड़ी थी।

वहीं 4 अप्रैल को डीआरआई टीम ने पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न0 4 से 3.319 किलो सोना जब्त किया था। इस सोने की कीमत 1.10 करोड़ थी। ये सोने की खेप दिल्ली ले जाई जा रही थी। इन लोगों ने सोने को रेक्टम में छुपाया हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular