Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: आज सोने, चांदी...

MCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: आज सोने, चांदी में मंदी के संकेत, जानिए MCX के लिए टारगेट

MCX Gold Price Today, सोना भाव आज 2019: सोने और चांदी के भाव में बुधवार को शाम के सेशन में गिरावट आ गई। सोने और चांदी के भाव (Gold Silver rate) में बुधवार को शाम के सेशन में गिरावट आ गई। MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 497 रुपए और चांदी का रेट 1232 रुपए गिर गया। यहां जानिए आज 26 सितंबर 2019, गुरूवार को सोने, चांदी के भाव में क्या संकेत हैं।

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान दिया कि अमेरिका चीन के साथ डील को समय से पहले पूरा कर लेगा। ट्रम्प का ये बयान आते ही डॉलर इंडेक्स में बड़ी तेजी आ गई। डॉलर इंडेक्स 1 फीसदी तेज हो गया।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड स्पॉट रेट 2 फीसदी गिर गया। सोने ने 1500 डॉलर का लेवल भी टेस्ट कर लिया। घरेलू बाजारों में MCX पर सोने के भाव ने 37485 रुपए प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर बनाया। ऊंचे में सोना 38194 रुपए तक गया था।

चांदी के भाव में भी 3 फीसदी की गिरावट आई। चांदी ने 17.85 डॉलर का लेवल टेस्ट किया। MCX पर भाव ने 46483 का निचला स्तर बनाया। चांदी इंट्राडे में बुधवार को 48320 रुपए तक गई थी।

सोने और चांदी के भाव में अमेरिका में आए आंकड़ों के कारण भी असर पड़ा। अमेरिका में नए घरों की बिक्री के आंकड़े 660000 के मुकाबले 713000 पर पहुंच गए। इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक आज सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन के मुताबिक MCX पर सोने के भाव को नीचे में 37480 रुपए पर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो सोना 37300 रुपए तक नीचे में जा सकता है। इसी तरह सोने को इंटरनेशनल मार्केट में 1500 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर ये टूटा तो भाव 1492 डॉलर तक आ जाएंगे। ऊपर में MCX पर सोने को 37800 रुपए का रेसिसटेंस है वहीं इंटरनेशनल मार्केट में 1520 डॉलर का रेसिसटेंस है।

चांदी को 17.8 डॉलर पर सपोर्ट है। MCX पर चांदी को नीचे में 46200 रुपए पर सपोर्ट है अगर ये लेवल होल्ड नहीं हुआ तो चांदी का भाव 45800 रुपए तक जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में रेट 17.5 डॉलर तक जा सकता है। चांदी के रेट को इंटरनेशनल मार्केट में 18.3 डॉलर का रेसिसटेंस है। वहीं MCX के लिए ऊपर में 47200 से 47500 रुपए प्रति किलो की रैंज है।

22 कैरेट गोल्ड का रेट यहां जानिए

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने को 37800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 38000 रुपए का स्टॉप लॉस और 37500 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 47000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 47500 रुपए का स्टॉपलॉस और 46400 रुपए का लक्ष्य दिया है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने आज MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 37800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 38000 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 37500 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का दिसंबर वायदा 47000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47300 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 46500 रुपए तक जा सकता है।

गुरूवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1508 डॉलर और चांदी का भाव 17.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। बुधवार रात को MCX पर सोने का भाव 497 रुपए की गिरावट के साथ 37611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1232 रुपए की गिरावट के साथ 46790 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular